स्वच्छता सर्वेक्षण में आमलोगों की भागीदारी के लिए निगम ने जारी किया क्यूआर कोड

क्यूआर कोड का विंडो मंगलवार से ही खुला है. जिसमें शहरवासी क्यूआर कोड को स्कैन कर उसमें पूछे गए 10 प्रश्नों का उत्तर देंगे.
मुंगेर नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए केंद्रीय टीम का सर्वे 15 फरवरी से आरंभ हो गया है. जिसमें आमलोगों की सहभागिता के तहत पब्लिक फीड बैक के लिए विभाग द्वारा तैयार क्यूआर कोड को सभी सोशल मीडिया ग्रुप पर पोस्ट किया है. जिसमें शहरवासियों से क्यूआर कोड स्कैन कर 10 प्रश्नों का उत्तर देने की अपील की है. नगर निगम के लोक स्वच्छता पदाधिकारी गुलाम रब्बानी ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में इस वर्ष 25 प्रतिशत मार्क्स वोटिंग के आधार पर जुड़ना है. इसके लिए विभाग द्वारा क्यूआर कोड जारी किया गया है. क्यूआर कोड का विंडो मंगलवार से ही खुला है. जिसमें शहरवासी क्यूआर कोड को स्कैन कर उसमें पूछे गए 10 प्रश्नों का उत्तर देंगे. प्रश्नों का उत्तर देने के बाद खुद अपने निर्धारित पोर्टल पर वह अपलोड हो जाएगा. महापौर कुमकुम देवी ने स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम मुंगेर के बेहतर रैकिंग के लिए सभी शहरवासियों से क्यूआर कोड को स्कैन करते हुए प्रश्नों का उत्तर देकर सबमिट करने का आग्रह किया है. महापौर ने बताया कि यह नेशनल स्तर का वोटिंग है. ऐसें में शहरवासी मुंगेर नगर निगम को बेहतर रैकिंग के लिए अधिक से अधिक क्यूआर कोड स्कैन कर प्रश्नों का उत्तर देकर उसे सबमिट करें, ताकि मुंगेर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में बेहतर अंक हासिल कर सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




