मुंगेर के 19 केंद्रों पर कल होगी सिविल न्यायालय परिचारी, चपरासी की परीक्षा
Updated at : 13 Mar 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन

केंद्रीकृत चयन व नियुक्ति समिति-सह-प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश, पटना द्वारा बिहार के सिविल न्यायालयों में परिचारी चपरासी (सामान्य अर्दली) के पद पर नियुक्ति की परीक्षा जिले में 15 मार्च से होगी.
विज्ञापन
मुंगेर. केंद्रीकृत चयन व नियुक्ति समिति-सह-प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश, पटना द्वारा बिहार के सिविल न्यायालयों में परिचारी चपरासी (सामान्य अर्दली) के पद पर नियुक्ति की परीक्षा जिले में 15 मार्च से होगी. जिसे कदाचारमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने को लेकर डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर ने शुक्रवार को समाहरणालय में ब्रिफिंग बैठक की. इसमें एसपी सैयद इमरान मसूद, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, सदर एसडीओ कुमार अभिषेक, डीईओ कुणाल गौरव सहित सभी दंडाधिकारी व केंद्राधीक्षक मौजूद थे.
डीएम ने कहा कि परीक्षा अत्यंत ही सजगता व सतर्कता के साथ संपन्न कराएं. 15 मार्च को होने वाली यह परीक्षा सदर अनुमंडल क्षेत्र में 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी है. परीक्षा में कुल 9,540 अभ्यर्थी शामिल होंगे. दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में सभी केंद्रों पर नियमित व निष्पक्ष फ्रिस्किंग करना है. किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश के दौरान किसी भी तरह के इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस के साथ इंट्री नहीं दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि फ्रिस्किंग अत्यंत ही सूक्ष्मता के साथ करें, ताकि किसी तरह की कोई लापरवाही न हो.दो पालियों में होगी परीक्षा
डीएम ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी. जिसमेंप्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक होगी, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक ली जायेगी. इसके लिये प्रथम पाली में परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 8ः30 से 9ः30 बजे तथा द्वितीय पाली में 12ः30 से 1ः30 बजे के बीच कराया जायेगा. निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी का प्रवेश निषिद्ध रहेगा. उन्होंने कहा कि सभी दंडाधिकारी व पुलिस कर्मी परीक्षा में अपनी नियमित ड्यूटी करेंगे. उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी व जैमर अधिष्ठापन करने का निर्देश दिया. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों व यातायात पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन यातायात से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो. जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




