23 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के इन्क्वास स्टेट असेसमेंट को लेकर किया गया आवेदन

Updated at : 13 Mar 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
23 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के इन्क्वास स्टेट असेसमेंट को लेकर किया गया आवेदन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में संचालित 220 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 23 एचडब्लूसी के लिये इन्क्वास सर्टिफिकेट हासिल करने को लेकर स्टेट असेसमेंट को लेकर आवेदन किया गया है.

विज्ञापन

जिले में अबतक पांच एचडब्लूसी इन्क्वास में नेशनल सर्टिफिकेट कर चुके हैं हासिल

मुंगेर. स्वास्थ्य विभाग ने जिले में संचालित 220 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 23 एचडब्लूसी के लिये इन्क्वास सर्टिफिकेट हासिल करने को लेकर स्टेट असेसमेंट को लेकर आवेदन किया गया है. इसके लिये विभाग ने तैयारी भी आरंभ कर दी है. हालांकि, जिले में अबतक जहां 5 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इन्क्वास में नेशनल सर्टिफिकेशन हासिल कर चुके हैं. वही 13 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्टेट सर्टिफिकेशन हासिल किया है. जिसमें कई एचडब्लूसी का हाल के दिनों में ही सेंट्रल टीम द्वारा भी असेसमेंट किया गया है.

23 एचडब्लूसी के लिये किया गया है आवेदन

जिले के 23 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का इन्क्वास सर्टिफिकेट हासिल करने को लेकर स्टेट असेसमेंट के लिये आवेदन किया गया है. जिसे लेकर संबंधित एचडब्लूसी को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. जबकि जिला स्तर से भी उनके द्वारा लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है. जिला गुणवत्ता यकीन सलाहकार डॉ सामंत मनीष देव ने बताया कि इन्वास सर्टिफिकेशन में पहले स्टेट और उसके बाद सेंट्रल की टीम द्वारा संबंधित एचडब्लूसी का असेसमेंट किया जायेगा. जिसमें संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता के आधार पर टीम द्वारा असेेसमेंट के बाद अंक दिया जायेगा.

जिले में अबतक पांच एचडब्ल्यूसी को इन्क्वास सर्टिफिकेट

जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो फैजान आलम अशरफी ने बताया कि जिले में अबतक 13 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इन्क्वास में स्टेट सर्टिफिकेशन हासिल कर चुका है. जबकि इनमें से 5 एचडब्ल्यूसी स्टेट और नेशनल दोनों असेसमेंट में सफल होने के बाद इन्क्वास सर्टिफिकेशन हासिल कर चुके हैं. जिसमें संग्रामपुर प्रखंड का एचडब्ल्यूसी हुआ, बरियारपुर प्रखंड का एचडबलूसी कल्याणपुर नीरपुर व करहरिया, सदर प्रखंड का एचडब्ल्यूसी हसनपुर तथा जमालपुर प्रखंड का एचडब्ल्यूसी इंद्ररूख पूर्वी शामिल है. वही 3 एचडब्ल्यूसी का नेशनल असेसमेंट हो चुका है. जिसका रिजल्ट अबतक नहीं आया है. इसमें संग्रामपुर प्रखंड का एचडब्ल्यूसी कुमरसार, खड़गपुर प्रखंड का एचडब्ल्यूसी हथिया तथा सदर प्रखंड का एचडब्ल्यूसी चड़ौन शामिल है.

कहते हैं सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि 23 एचडब्लूसी के लिये इन्क्वास सर्टिफिकेशन हासिल करने को लेकर आवेदन किया गया है. सभी संबंधित एचडब्लूसी को इसके लिये पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन