एमयू ने अपने पांच जिलों में नये 18 राजकीय डिग्री कॉलेज में नामांकन को लेकर मांगा आवेदन

Published by :AMIT JHA
Published at :02 May 2026 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
एमयू ने अपने पांच जिलों में नये 18 राजकीय डिग्री कॉलेज में नामांकन को लेकर मांगा  आवेदन

मुंगेर विश्वविद्यालय ने वैसे तो अपने 34 अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के लिए सत्र 2026-30 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से आरंभ कर दी है

विज्ञापन

18 राजकीय डिग्री कॉलेज में केवल छह विषयों में होगा नामांकन मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने वैसे तो अपने 34 अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के लिए सत्र 2026-30 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से आरंभ कर दी है. जबकि अब विश्वविद्यालय द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों में चिह्नित नये 18 राजकीय डिग्री कॉलेज में 6 विषयों में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है. जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा इन 18 राजकीय डिग्री कॉलेजों की सूची जारी कर दी है. सरकार द्वारा प्रत्येक प्रखंड में एक-एक डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है. जिसके तहत मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले पांच जिले मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया, जमुई व शेखपुरा में कुल 18 नये डिग्री कॉलेजों को शामिल किया गया है. हलांकि इन डिग्री कॉलेजों का संचालन संबंधित प्रखंड के चिह्नित हाई स्कूल में होना है. जहां विषयों द्वारा 29 अप्रैल से 12 मई के बीच 6 विषय में नामांकन के लिये आवेदन लिया जा रहा है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार इन 18 नये डिग्री कॉलेजों में केवल हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान व समाजशास्त्र विषय में नामांकन को लेकर आवेदन लिया जा रहा है. इसमें मुंगेर जिले में बरियारपुर, धरहरा और टेटियाबंबर प्रखंड में तीन राजकीय डिग्री कॉलेज है. जबकि खगड़िया में तीन, लखीसराय में चार, शेखपुरा में चार व जमुई में चार प्रखंडों में नये डिग्री कॉलेज चिह्नित हैं.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन