मजदूर दिवस पर मुंगेर में श्रमिकों के लिए कार्यशाला, योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर मुंगेर में श्रमिकों के लिए कार्यशाला, योजनाओं की दी गयी जानकारी

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, मुंगेर की ओर स मजदूर दिवस पर आईटीआई परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

विज्ञापन

श्रम संसाधन विभाग के आयोजन में श्रमिकों को किया जागरूक, लाभुकों के बीच चेक का वितरण

मुंगेर.

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, मुंगेर की ओर स मजदूर दिवस पर आईटीआई परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों से आए श्रमिकों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी.

अधिकारियों ने श्रमिकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने के लिए जागरूक किया. विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिकों को सशक्त और जागरूक बनाया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान पात्र श्रमिकों के बीच चेक का भी वितरण किया गया. श्रम अधीक्षक ने कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है. कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, एनजीओ प्रतिनिधि व जमालपुर वर्कशॉप के श्रमिक भी उपस्थित रहे. मंच संचालन विक्रम कुमार ने किया.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन