तारापुर विधान सभा में जश्न ही जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह

चैंबर ऑफ कॉमर्स खड़गपुर शाखा की ओर से मुख्य बाजार में चैंबर सदस्यों ने खुशी का इजहार किया
हवेली खड़गपुर/ संग्रामपुर/ असरगंज
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा होते ही तारापुर की धरती धन्य हो गई और कार्यकर्ताओं में खुशी का ठिकाना नहीं रहा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया.हवेली खड़गपुर प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं के जनसंघ के जमाने से अपना जीवन समर्पित करने वाले भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ. तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल और एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया. चैंबर ऑफ कॉमर्स खड़गपुर शाखा की ओर से मुख्य बाजार में चैंबर सदस्यों ने खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां खिलाकर बधाई दी. मौके पर चैंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर, सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष रौनक सिंघानिया, दीपक गुप्ता, विमल पोद्दार, पंकज यादव,जनार्दन साह, उमाशंकर केशरी सहित अन्य मौजूद थे. नगर भाजपा अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जिला मंत्री रजनीश झा, शंभू केशरी, शिवप्रकाश फंटूश, सरिता केशरी, दीपा केशरी, मनोज कुमार रघु, अनिल कुमार सिंह, नरेश प्रसाद सिंह ने सम्राट चौधरी को बधाई दी है. इधर सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता और बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की घोषणा से राकेश चंद्र सिन्हा, अमित कुमार, राजकिशोर केशरी, डा. अशोक केशरी, प्रणव कुमार सिट्टू, शशि राय, छात्र नेता सत्यम निराला, शुभम केशरी, नीतेश मिश्रा, विक्की राय, आर्यन केशरी ने हर्ष जताया है और सम्राट चौधरी को बधाई दी है.
संग्रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार तारापुर के विधायक सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता एवं मुख्यमंत्री चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार रोशन उर्फ बमबम के नेतृत्व में कार्यालय ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने नृत्य कर इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया. मौके पर कार्यकर्ताओं ने इसे बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत बताया और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया. राकेश कुमार रोशन ने कहा कि सम्राट चौधरी एक समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो हमेशा पार्टी की विचारधारा के अनुरूप काम करते आए हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे. कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष विनय सिंह, प्रखंड प्रमुख सुधीर कुमार दास, पल्लव पासवान, सुकेश दास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.असरगंज प्रतिनिधि के अनुसार एनडीए विधान मंडल दल द्वारा बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा के साथ ही क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. इस खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया, मिठाई खिलाई, पटाखे फोड़े और सम्राट चौधरी जिन्दाबाद के नारे लगाए. नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत भाजपा के प्रदेश सह संयोजक चंद्रशेखर शर्मा के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने अबीर- गुलाल लगाया और मिठाई बांटी. कार्यक्रम में मनीष कुमार यादव, विजय कुमार सिंह, राकेश कुमार, मनोज शर्मा, मिट्ठू पोद्दार, टुनटुन सिंह, महेश पुर्वे, चंद्रशेखर शर्मा, पीयूष कुमार, विनोद मंडल, शुभम राजीव कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
——————————————————————सम्राट के लखनपुर स्थित आवास पर महिला बिग्रेड ने मनाया जश्न
तारापुरसम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर उनके तारापुर लखनपुर स्थित पैतृक आवास पर महिला बिग्रेड की ओर से जश्न का मनाया गया. जिसका नेतृत्व खुद उनकी भावी अमृता चौधरी कर रही थी. उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजार किया. चौधरी परिवार की पोतोहु सह जिला परिषद की सदस्य बिंदिया रानी सहित वहां मौजूद महिलाओ ने गुलाल लगाकर अपनी खुशी का ईजहार किया. जबकि सम्राट चौधरी के चचेरे भाई देवनंदन चौधरी के नेतृत्व में उनके पारिवारिक सदस्यों एवं समर्थकों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर एवं मिठाई खिलाकर खुशी मनाया. देवनंदन चौधरी ने कहा कि यह तारापुर के लिए एक स्वर्णिम क्षण हैं. जिसमें तारापुर के लाल को बिहार की सत्ता पर काबिज होने का मौका मिलेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




