आपसी सौहार्द के साथ मनायें महाशिवरात्रि

Updated at : 23 Feb 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी सौहार्द के साथ मनायें महाशिवरात्रि

आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जायेगा. त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर रविवार को हवेली खड़गपुर, तारापुर व असरगंज थाना परिसर में पूजा समिति के सदस्यों व गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर खड़गपुर, तारापुर व असरगंज में हुई शांति समिति की बैठक प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर/ तारापुर/ असरगंज आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जायेगा. त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर रविवार को हवेली खड़गपुर, तारापुर व असरगंज थाना परिसर में पूजा समिति के सदस्यों व गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सबों को एक दूसरे का सहयोग करते हुए धूमधाम से शिवरात्रि का त्योहार मनाने की अपील की गयी. हवेली खड़गपुर. महाशिवरात्रि त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर खड़गपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने की. जबकि संचालन अंचल पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार ने किया. बैठक में प्रखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकालने व जगह-जगह मेला लगाने पर चर्चा की गयी. थानाध्यक्ष ने सबों से अपील की कि एक दूसरे का सहयोग करते हुए शिवरात्रि का त्योहार मनायें. उन्होंने कहा कि पूर्व के निर्देश के अनुसार डीजे का उपयोग नहीं होगा. कहीं से भी अश्लील या भड़काउ गाना बजने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष ने प्रखंड के तमाम महाशिवरात्रि पूजा समिति के सदस्यों से अनुरोध किया कि जुलूस निकालने व मेले के आयोजन की सूचना पूर्व में ही दें. ताकि पुलिस बल को तैनात किया जा सके. मौके पर मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, एसआइ कुंदन कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, शंभू केसरी, रजनीश झा, राकेश चन्द्र सिन्हा, मो. अनवर, गजनफर अली खान, अशोक सिंह , रेखा सिंह, मनोज कुमार रघु, अमित कुमार, बबलू साह सहित गणमान्य लोग मौजूद थे. तारापुर. महाशिवरात्रि त्योहार को शांति व सद्भाव के साथ मनाये जाने को लेकर तारापुर थाना परिसर में पुलिस प्रशासन और स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की गयी. अध्यक्षता एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने की. एसडीओ ने कहा कि त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनायें. प्रशासन विधि व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए तत्पर रहेगी. बताया गया कि उल्टास्थान महादेव मंदिर, रत्नेश्वर नाथ महादेव रणगांव से दो बड़ी झांकी निकलती है. इस अवधि में क्षेत्र की बिजली काट दी जाएगी. झांकी के दौरान भारी वाहन को नियंत्रित किया जायेगा और जगह-जगह दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगी. झांकी में डीजे का उपयोग नहीं होगा. मौके पर एसडीपीओ सिंधुशेखर सिंह, तारापुर सीओ संतोष कुमार, संग्रामपुर के निशीथ नन्दन, असरगंज के उमेश शर्मा, तारापुर बीडीओ प्रशांत कुमार, संग्रामपुर के अनीश रंजन, उपमुख्य पार्षद पिंटू साह, हरपुर थानाध्यक्ष सोनु कुमार, मंटु यादव, जितेंद्र कुशवाहा, पप्पू एजाज, जगत नारायण पंडा, वार्ड पार्षद रोमित राज, महेश पासवान सहित अन्य मौजूद थे. असरगंज. असरगंज थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जायेगा. इसे लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में महाशिवरात्रि का त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सहयोग करने की अपील की. उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इस पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. साथ ही क्षेत्र के संवेदनशील जगहों पर पुलिस लगातार गश्त करेगी. चर्चित शिव मंदिरों द्वारा निकाली गयी झांकी में पुलिस बल तैनात रहेंगे. मौके पर उप प्रमुख संतोष शुक्ला, पंचायत समिति सदस्य उदय पासवान, वार्ड पार्षद देवेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, सरपंच उद्यानंद सुधांशु सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद थे. —————————————— महाशिवरात्रि पर जुर्म की दहलीज व कुदरत का कानून नाटक का होगा मंचन असरगंज. महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में रंग-रोगन व सजावटों का दौर प्रारंभ कर दिया गया है. त्योहार को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है. महाशिवरात्रि पर रहमतपुर पंचायत के कमराय गांव में दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. जहां करपुरानाथ नाट्य कला परिषद के बैनर तले ग्रामीण कलाकारों द्वारा जुर्म की दहलीज व कुदरत का कानून सामाजिक अभिनय का मंचन किया जायेगा. नाटक के मंचन को लेकर कलाकारों द्वारा प्रतिदिन रिहर्सल किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन