26 फरवरी से संशोधित समय पर चलेगी ब्रह्मपुत्र मेल और गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

रेलवे ने 26 फरवरी से कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के विभिन्न स्टेशनों पर आने जाने के समय में आंशिक संशोधन किया है
जमालपुर. रेलवे ने 26 फरवरी से कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के विभिन्न स्टेशनों पर आने जाने के समय में आंशिक संशोधन किया है. मालदा रेल मंडल की पीआरए रूपा मंडल ने बताया कि इस सिलसिले में 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल संशोधित समय सारणी के अनुसार सुबह 4:25 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. जहां से 4:35 बजे रवाना होगी. जिसके बाद सुबह 5:07 बजे न्यू फरक्का स्टेशन, 5:44 बजे बरहरवा, 6:34 बजे साहिबगंज, 7:16 बजे कहलगांव, 8:16 बजे भागलपुर स्टेशन पहुंचेगी. जहां 10 मिनट रुकने के बाद 8:26 बजे रवाना होगी. जो 8:48 बजे सुल्तानगंज, 9:25 बजे जमालपुर पहुंचेगी. जहां 10 मिनट रुकने के बाद 9:35 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद 9:56 बजे अभयपुर पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि ट्रेन के समय सारणी में परिवर्तन के कारण 15648 अप गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के समय में भी पूर्वी रेलवे क्षेत्र में आंशिक संशोधन किया जाएगा. इसके अनुसार सुबह 6:46 बजे ट्रेन साहिबगंज पहुंचेगी. जिसके बाद 7:28 बजे कहलगांव, 8:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. जहां 10 मिनट रुकने के बाद 8:40 बजे प्रस्थान करेगी. जिसके बाद सुबह 9:03 बजे सुल्तानगंज, 9:24 बजे बरियारपुर, 9:41 बजे जमालपुर, 10:10 बजे अभयपुर पहुंचेगी. जहां 3 मिनट रुकने के बाद 10:13 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




