भैंसों को नहलाने गये बालक की गंगा में डूबने से मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर गंगा घाट पर शनिवार को गंगा में डूबने से 10 वर्षीय बालक शुभम कुमार की मौत हो गयी.
मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर गंगा घाट पर शनिवार को गंगा में डूबने से 10 वर्षीय बालक शुभम कुमार की मौत हो गयी. वो भैंसों को नहलाने के लिए गंगा घाट पर गया था. मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि तौफिर करारी टोला निवासी रणजीत यादव शनिवार को खेती-किसानी के लिए दियारा चला गया. जबकि उनका 10 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार भैंसों को गंगा किनारे चराने के बाद भैंसों को गंगा घाट तौफिर पर नहलाने चला गया. जहां पर कुछ अन्य पशुपालक भी अपने-अपने भैंसों को पहले से नहला रहा था. भैंसों को नहलाने के क्रम में शुभम गंगा के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. वहां मौजूद पशुपालकों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन शुभम तब तक जलसमाधी ले चुका था. काफी खोज के बाद स्थानीय लोगों ने शुभम को गंगा के गर्भ से बाहर निकाला और उसके लेकर मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दो भाईयों में बड़ा था. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. इधर विधायक प्रणव कुमार घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल मुंगेर पहुंचे. जहां उन्होंने परिवार वालों से मुलाकात कर घटना के प्रति गहरी संवेदना प्रकट किया और सांत्वना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




