Video: डीजे, भोजपुरी गाने और नाचते घोड़े… बिहार में मां के निधन के बाद बेटे ने 5 KM तक निकाली अनोखी शव यात्रा

Updated:
विज्ञापन
Video: डीजे, भोजपुरी गाने और नाचते घोड़े… बिहार में मां के निधन के बाद बेटे ने 5 KM तक निकाली अनोखी शव यात्रा

Bihar News: मुंगेर में एक 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शवयात्रा अपने अनोखे अंदाज के कारण चर्चा में आ गई. बेटे ने डीजे, भोजपुरी गानों और नाचते घोड़ों के साथ करीब पांच किलोमीटर लंबी शवयात्रा निकाली. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में शुक्रवार को एक 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शवयात्रा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई. आमतौर पर जहां शवयात्रा गम और सन्नाटे में निकाली जाती है, वहीं यहां का नजारा बिल्कुल अलग था. महिला के बेटे ने करीब पांच किलोमीटर लंबी शवयात्रा निकाली, जिसमें डीजे, भोजपुरी गाने और नाचते घोड़े शामिल थे.

यह मामला मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 43 हेरु दियारा का है. मृतक महिला की पहचान बुधीया देवी (95) के रूप में हुई है. उनके बेटे जोगीन्द्र यादव ने बताया कि गुरुवार शाम हृदयगति रुकने से उनकी मां का निधन हो गया था. बुधीया देवी अपने पीछे छह बेटों और भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं.

भोजपुरी गानों की धुन पर नाच रहे थे लोग

शुक्रवार को जब उनकी शवयात्रा निकाली गई, तो आगे-आगे डीजे बज रहा था, बीच में घोड़े चल रहे थे और लोग भोजपुरी गानों की धुन पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे. डीजे पर ऐसे भोजपुरी गीत बजाए जा रहे थे, जिनमें लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर आधारित गाने भी शामिल थे. इन गीतों पर लोग झूमते-नाचते नजर आए.

अनोखी शवयात्रा बनी चर्चा का विषय

शवयात्रा में घोड़ों को भी भोजपुरी गानों की धुन पर नचाया जा रहा था. यह दृश्य देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग रुक गए. कोई हैरान था, तो कोई इसे अनोखा तरीका बता रहा था. लोग आपस में तरह-तरह की बातें करते नजर आए. इस अनोखी शवयात्रा ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है और लोग इसे लंबे समय तक याद रखने वाली घटना बता रहे हैं.

Also Read: Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों को मिलेंगी 5 हजार से ज्यादा नई ANM, इसी महीने हो जाएगी पोस्टिंग

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन