घर का ताला खोलने के विवाद में सास को पीटा, सब इंस्पेक्टर बहू गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

असरगंज थाना क्षेत्र के कलाली मोड़ का मामला

विज्ञापन

असरगंज. असरगंज थाना क्षेत्र के कलाली मोड़ में शुक्रवार की देर संध्या घर का ताला खोलने को लेकर हुए विवाद में सब इंस्पेक्टर बहू ने लोढ़ी से प्रहार कर अपनी 50 वर्षीय सास को घायल कर दिया. उसे इलाज के लिए सीएचसी असरगंज लाया गया, जहां से भागलपुर रेफर कर दिया गया. वहीं शनिवार को एसएफएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. घायल संजीव साह की पत्नी किरण देवी ने अपनी बहू नूतन कुमारी के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. वहीं थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित सब इंस्पेक्टर बहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि कलाली मोड़ निवासी ऋतुराज ने दो वर्ष पूर्व रहमतपुर बासा मांझी टोला निवासी नवीन मांझी की पुत्री नूतन कुमारी से प्रेम विवाह किया. शादी के बाद से ही दोनों पक्षों में संबंध तनावपूर्ण बना हुआ है. घायल किरण देवी का पुत्र ऋतुराज दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है. जबकि उसकी बहू नूतन कुमारी मधुबनी जिले में 2018 बैच की पुलिस सब इंस्पेक्टर है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर एक महिला सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन