ePaper

हरे मटर से बनाएं खस्ता पूरी, कबिता सिंह से शेयर की दी रेसिपी 

Updated at : 01 Mar 2026 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
Matar Ki Puri

मटर की पूरी (फोटो : इंस्टाग्राम @kabitaskitchen)

नाश्ते या डिनर में पूरी बनाने का सोच रहे हैं तो इंस्टाग्राम पर कबिता सिंह की शेयर की गई रेसिपी से बनाएं मटर की खस्ता पूरी. आइए बताते हैं आपको मटर की पूरी बनाने का तरीका.

विज्ञापन

हरे मटर की खस्ता पूरी घर पर बनाना है तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इसे आप नाश्ते या डिनर में गरमा-गरम बनाकर सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं. आज हम आपको कबिता सिंह की इंस्टाग्राम @kabitaskitchen हैंडल में शेयर की गई रेसिपी से हरे मटर की पूरी बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप घर पर बनाकर सबको खुश कर सकते हैं. कबिता सिंह की बताई रेसिपी से आप एकदम खस्ता पूरी घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं मटर की पूरी बनाने का तरीका.  

  • बनाने का टाइम – 45 मिनट 
  • सर्विंग – 5 लोगों के लिए

मटर की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री लगती है?

  • ताजी हरे मटर – 1.5 कप
  • पालक – 1 कप
  • हरा धनिया – आधा  कप
  • हरी मिर्च – 4
  • लहसुन की कलियां – 6
  • अदरक- 2 इंच
  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • सूजी (रवा) – 1/4 कप
  • काली मिर्च पाउडर – आधी छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – पूरी तलने के लिए
  • पानी – आवश्यकतानुसार

मटर की पूरी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप पानी गरम करें, फिर इसमें मटर और साथ में पालक पत्ते के थोड़ा नमक डालकर उबाल लें. अब इसे छानकर मिक्सर जार में निकाल लें, जब ये ठंडा हो जाएं तब हरा धनिया, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा और नमक डालकर मिक्सी में पीस लें. 
  • अब एक बर्तन में गेहूं के आटे, सूजी (रवा), काली मिर्च पाउडर, थोड़ा नमक और थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद बनाया हुआ पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें. अब आवश्यकतानुसार पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. डो को कड़ा रखें. 
  • अब आप आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और इसके बाद इसे रोल कर लें, जिससे तेल गंदा न हो. 
  • कड़ाही में तेल गरम करें और बेली हुई पूरियों को सुनहरा होने तक तल लें. अब तैयार हुई गरमा-गरम मटर पूरी को आलू की सब्जी के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: आप भी करो ट्राई, शेफ कुणाल कपूर स्टाइल धनिया चटनी वाले आलू 

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola