ePaper

कार जैसी टेक्नोलॉजी वाली eBike की डिलीवरी शुरू, सिंगल चार्ज पर 200किमी तक रेंज

Updated at : 01 Mar 2026 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
Raptee.HV T30

Raptee.HV T30

चेन्नई की Raptee.HV ने अपनी हाई-वोल्टेज T30 eBike की डिलीवरी शुरू कर दी है. इस बाइक ने 19 दिनों में 7,530 किमी की राइड पूरी कर एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई. DC फास्ट चार्जिंग और मजबूत बैटरी के साथ T30 लंबी दूरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का दावा करती है.

विज्ञापन

चेन्नई की स्टार्टअप कंपनी Raptee.HV ने अपनी हाई-वोल्टेज टेक्नोलॉजी वाली इलेक्ट्रिक बाइक (eBike) T30 की डिलीवरी शुरू कर दी है. खास बात यह है कि इस बाइक में वही हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर इस्तेमाल किया गया है, जो आमतौर पर इलेक्ट्रिक कारों में देखने को मिलता है. Raptee.HV की T30 ने सबसे लंबी राइड पूरी करने का रिकॉर्ड भी बनाया है. एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में T30 का नाम दर्ज है. कंपनी का कहना है कि यह उपलब्धि सात साल की रिसर्च, टेस्टिंग और वैलिडेशन के बाद संभव हुई है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और इसके फीचर्स के बारे में.

क्या है कीमत?

T30 की एक्स-शोरूम कीमत 2.39 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी इस बाइक के साथ 8 साल की बैटरी वारंटी और 3 साल की व्हीकल वारंटी दे रही है. ग्राहकों के लिए एक ऑर्गेनाइज्ड सर्विस इकोसिस्टम भी तैयार किया गया है, जिसमें डेडिकेटेड सर्विस कॉन्टैक्ट प्वाइंट और रोडसाइड असिस्टेंस जैसे फीचर्स शामिल हैं, ताकि ओनरशिप एक्सपीरियंस आसान और भरोसेमंद रहे.

HV-Tec तकनीक, कार जैसी पावर

Raptee.HV की पहचान उसकी हाई-वोल्टेज HV-Tec आर्किटेक्चर से है. आमतौर पर टू व्हीलर्स में लो-वोल्टेज सिस्टम होता है, लेकिन T30 में कार जैसी टेक्नोलॉजी दी गई है. इससे बाइक की परफॉर्मेंस बेहतर होती है और फास्ट चार्जिंग भी मिलती है.

यह बाइक भारत के पब्लिक चार्जिंग नेटवर्क के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल है. यानी आप इसे इलेक्ट्रिक कार की तरह ही पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा घर पर भी फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिलता है.

CCS2 सपोर्ट और फास्ट चार्जिंग

T30 में CCS2 कनेक्टर सपोर्ट दिया गया है, जिससे इसे इलेक्ट्रिक कार चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि DC फास्ट चार्जर से यह बाइक सिर्फ 36 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है. अगर आप घर पर ऑन-बोर्ड चार्जर से चार्ज करते हैं, तो भी यह एक घंटे से थोड़ा ज्यादा समय में अच्छी-खासी चार्ज हो जाती है. यह फीचर उन लोगों के लिए काफी अच्छा है, जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं.

दमदार बैटरी और पावर

Raptee T30 में 5.4kWh का बैटरी पैक दिया गया है. इसके साथ लगा मोटर 29.5hp की पावर और 70Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह आंकड़े इसे सिर्फ एक इलेक्ट्रिक बाइक नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस ओरिएंटेड मॉडल बनाते हैं.

रिकॉर्ड बुक में दर्ज उपलब्धि

Raptee.HV की T30 ने देशभर में 19 दिनों के भीतर 7,530 km की लंबी राइड पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया है. इस उपलब्धि के साथ इसने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. भारत में किसी प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल द्वारा तय की गई यह अब तक की सबसे लंबी दूरी बताई जा रही है.

इस राइड के दौरान CCS2 DC फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था, जिससे देशभर में मौजूद 40,000 से अधिक पब्लिक DC फास्ट चार्जर्स का फायदा उठाया गया. राइडर बाला मणिकंदन ने डेली एवरेज 407 km की दूरी तय की, जो उनकी पिछली इलेक्ट्रिक राइड्स से लगभग 100 km ज्यादा थी.

DC फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर बाइक करीब 30 मिनट में चार्ज हो जाती थी, जबकि AC चार्जिंग पर 80% तक पहुंचने में लगभग एक घंटा लगा. खास बात यह रही कि लगातार फास्ट चार्जिंग के बावजूद यात्रा पूरी होने के बाद बैटरी हेल्थ 100% बनी रही. पूरी राइड में उतना ही समय लगा, जितना आमतौर पर पेट्रोल बाइक से इतनी दूरी तय करने में लगता है.

यह भी पढ़ें: Yezdi Roadster के नए वेरिएंट पर से जल्द उठेगा पर्दा, कंपनी ने जारी किया टीजर

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola