रोजाना ट्रेवल के लिए Honda की ये बाइक है पैसा वसूल, कीमत और फीचर्स देख तुरंत खरीदने का करेगा दिल

honda shine 100 dx
होंडा शाइन 100 डीएक्स, रोजाना ट्रेवल के लिए एक किफायती और शानदार बाइक है. यह टू व्हीलर दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज का वादा करती है. इसकी कीमत, इंजन स्पेसिफिकेशन्स और आकर्षक फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें.
होंडा कंपनी की बाइकें इंडियन सड़कों पर धूम मचा रही हैं और इसके पीछे की मुख्य वजह इसका ग्रामीण से लेकर सिटी तक के सड़कों पर शानदार परफॉर्मेंस और दमदार माइलेज है. यदि आप भी इस कंपनी की बाइक्स को पसंद करते हैं और एक बढ़िया टू-व्हीलर लेने की सोच रहे हैं, तो Honda Shine 100 DX आपके लिए बेहतर चॉइस हो सकती है. खासकर रोजाना ऑफिस आने-जाने या किसी और काम के लिए शाइन डीएक्स आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. चलिए हम आपको इस शानदार बाइक के फीचर्स और माइलेज के बारे में जानकारी देते हैं, जिससे आपको इसे चुनने में आसानी हो सकती है.
Honda Shine 100 DX की कीमत कितनी है?
होंडा शाइन 100 डीएक्स की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) प्राइस 72,146 रुपए है. वहीं, आप इसे डाउन पेमेंट पर लेना चाहते हैं, तो कंपनी उसके लिए भी प्लान देती है. उस आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं. यह कुल 4 कलर ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें इंपेरियल रेड मेटालिक, पर्ल इग्नीयस ब्लैक, एथलेटिक ब्लू मेटालिक और जीनी ग्रे मेटालिक शामिल हैं. हालांकि, कलर्स के मुताबिक प्राइस में कोई बदलाव नहीं है. आप अपने अनुसार इसका चयन कर सकते हैं, यदि आपके नजदीकी शोरू में उपलब्ध है.
Honda Shine 100 DX का इंजन और माइलेज
होंडा शाइन 100 डीएक्स वेरिएंट में कंपनी 98.98 सिसी 4 स्ट्रोक SI इंजन ऑफर करती है. यह इंजन 7500 rpm पर 5.43 kW मैक्स पावर और 5000 rpm पर 8.05 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसके अलावा इसमें PGM-FI फ्यूल इंजेक्शन लगाया गया है. इस बाइक को स्टार्ट करने के लिए सेल्फ और किक दोनों ऑप्शन मिलते हैं. यह गाड़ी 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ है, जबकि मल्टीप्लेट वेट क्लच लगा हुआ है. इस इंजन के साथ यह बाइक रियल वर्ल्ड में 60 से 70 kmpl माइलेज दे सकती है, जबकि इसका क्लेम्ड माइलेज 65 kmpl है.
Honda Shine 100 DX में क्या फीचर्स मिलेंगे?
इस बाइक में आपको हैलोजन बल्ब, डीसी हेडलैंप, 12 V- 3.0 A बैटरी, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, ट्विन (5-स्टेप्स एडजस्टेबल) रियर सस्पेंशन, आगे और पीछे दोनों व्हील्स में ड्रम ब्रेक, ट्यूबलेस टायर्स, डिजिटल मीटर, eSP टेक्नोलॉजी, लॉंग एंड कंफफर्टेबल सीट, CBS विद एक्वालाइजर और साइड स्टैंड इन्डिकेटर के साथ इंजन कट ऑफ जैसे फीचर्स मिलेंगे.
Honda Shine 100 DX का शानदार डिजाइन
रोजाना ट्रेवल वालों के लिए इस बाइक का डिजाइन एकदम शानदार है. इसमें वाइड पेट्रोल टैंक लगा है, जिससे राइडर्स को आरामदायक राइड का अनुभव मिलता है. इसके अलावा ऑल न्यू डायनेमिक स्टाइलिंग ग्राफिक्स किया गया है, जो मैग्निफिसेंट लुक देता है. एयरोडायनेमिक फ्रंट कॉल, स्टायलिश क्रोम फिनिश और एलीगेंट टेल लैंप मिलेंगे, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाता है.
ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जान लें तीनों वेरिएंट्स के फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










