Maruti Baleno vs Maruti Fronx: ₹7 लाख बजट में किसे खरीदना रहेगा फायदे का सौदा? देखें कंपैरिजन

Updated:
विज्ञापन

Maruti Baleno vs Maruti Fronx Comparison (Pic: Maruti Nexa)

₹7 लाख के बजट में मारुति बलेनो का डेल्टा वेरिएंट और फ्रोंक्स का बेस सिग्मा वेरिएंट, दोनों ही बेहतरीन ऑप्शन हैं. जानें आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सी कार बेहतर है. कीमत, इंजन, माइलेज और फीचर्स का करें कंपैरिजन.

विज्ञापन

मारुति सुजुकी की पॉपुलर कारों में से एक बलेनो फेसलिफ्ट (Baleno Facelift) 5 सितंबर को देश में लॉन्च होने जा रही है, जो नए अवतार में आएगी. ऐसे में कस्टमर्स की एक्सटाइटमेंट बढ़ गई है. इसके बजे यदि आप नई कार लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 7 लाख रुपये के आसपास है और आप तो बलेनो और फ्रोंक्स दोनों ही बेहतरीन ऑप्शन के रूप में सामने आती हैं. 7 लाख रुपये में बलेनो का डेल्टा वेरिएंट और फ्रोंक्स का बेस सिग्मा वेरिएंट आसानी से मिल जाता है.

विज्ञापन

Maruti Baleno vs Maruti Fronx: कीमत का अंतर

मॉडलशुरुआती एक्स-शोरूम कीमत₹7 लाख के बजट में उपलब्ध वेरिएंट
मारुति बलेनो₹5.99 लाखDelta (सेकंड बेस मॉडल)
मारुति फ्रोंक्स₹6.85 लाखSigma (बेस मॉडल)

कीमत के मामले में मारुति बलेनो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं मारुति फ्रोंक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख रुपये रखी गई है. 7 लाख रुपये के बजट में बलेनो का सेकंड बेस मॉडल (Delta) मिल जाता है, जबकि फ्रोंक्स का केवल शुरुआती बेस मॉडल (Sigma) ही आ पाता है.

Maruti Baleno vs Maruti Fronx: इंजन और माइलेज

फीचरमारुति बलेनोमारुति फ्रोंक्स
इंजन1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
पावर89.7 PS89.7 PS
टॉर्क113 Nm113 Nm
पेट्रोल माइलेज21-22 किमी/लीटर तक21-22 किमी/लीटर तक

दोनों ही कारों में एक ही 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 89.7 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. माइलेज के मामले में दोनों गाड़ियां काफी दमदार हैं और पेट्रोल पर 21 से 22 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम हैं.

ये भी पढ़ें: Tata Altroz और Hyundai i20 की बढ़ेगी टेंशन, नए अवतार में आ रही Maruti Baleno, 5 सितंबर को होगी लॉन्च

Maruti Baleno vs Maruti Fronx: डिजाइन और ग्राउंड क्लीयरेंस

बलेनो एक प्रीमियम हैचबैक कार है, जिसका लुक एलिगेंट और क्लासिक है. दूसरी तरफ फ्रोंक्स को कूपे-एसयूवी स्टाइल दिया गया है, जो देखने में ज्यादा स्पोर्टी और मस्कुलर लगती है. फ्रोंक्स में 190 मिमी का बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो खराब सड़कों और गड्डों पर चलाने के लिए बलेनो से ज्यादा बेहतर साबित होता है.

Maruti Baleno vs Maruti Fronx: फीचर्स और स्पेस

7 लाख रुपये के बजट में बलेनो का डेल्टा वेरिएंट फ्रोंक्स के सिग्मा वेरिएंट से फीचर्स के मामले में थोड़ा आगे निकल जाता है. बलेनो के इस वेरिएंट में इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स मिल जाते हैं. दोनों कारों का केबिन स्पेस काफी अच्छा है और 5 लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है.

ये भी पढ़ें: Tata Punch से Maruti Fronx तक, ₹7 लाख के आसपास मिलती हैं ये 5 किफायती CNG SUVs, 28 km/kg तक मिल जाता है माइलेज

Maruti Baleno vs Maruti Fronx: किसे खरीदना बेहतर?

अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा फीचर्स, कम्फर्ट और वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट है, तो 7 लाख रुपये में बलेनो डेल्टा खरीदना फायदे का सौदा रहेगा. लेकिन अगर आपको एसयूवी जैसा लुक, स्पोर्टी डिजाइन और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस चाहिए, तो आप फ्रोंक्स के सिग्मा वेरिएंट का चुनाव कर सकते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola