₹30000 डाउन पेमेंट पर Bajaj GoGo इलेक्ट्रिक सवारी ऑटो लाएं घर, जानें कितनी देनी पड़ेगी EMI

Updated:
विज्ञापन

Bajaj Gogo (Image Credit: BAJAJ)

बजाज की GoGo इलेक्ट्रिक ऑटो ₹30 हजार के डाउन पेमेंट पर उपलब्ध है. ऑटो चालकों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इसके EMI प्लान, फीचर्स और 250 किलोमीटर की रेंज के बारे में जानें.

विज्ञापन

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में अब कई कंपनियां सवारी ऑटो को भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लगातार लॉन्च कर रही हैं. इस सूची में मोस्ट पॉपुलर कंपनी बजाज का नाम भी शामिल है, जिसकी GoGo इलेक्ट्रिक ऑटो सड़कों पर चल रही है. यदि आप भी एक ऑटो चालक हैं और आपको डेली सवारी ढोने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ी चाहिए, तो Bajaj GoGo आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकती है. इस इलेक्ट्रिक ऑटो को सिर्फ 30 हजार डाउन पेमेंट देकर भी घर ला सकते हैं. चलिए इसका प्लान और मंथली EMI के बारे में हम जानकारी देते हैं. इसके अलावा इस गाड़ी की खासियत भी बताएंगे. 

विज्ञापन

Bajaj GoGo की कीमत कितनी है?

कोई भी गाड़ी लेने से पहले उसकी कीमत के बारे में अच्छी तरह से जान लेना जरूरी होता है, ताकि आप अपने हिसाब से बजट बना सकें. बजाज कंपनी की गोगो (Bajaj GoGo P7012) इलेक्ट्रिक ऑटो की स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस (दिल्ली) 3.83 रुपए है. वहीं, RTO और इंश्योरेंस के बाद इसकी कीमत बढ़ जाएगी. बतौर ऑटो चालक एक बार में इतना अमाउंट देना ईजी नहीं है. ऐसे में आप इसे डाउन पेमेंट देकर लोन के रूप में खरीद सकते हैं. पहली बार में 30 हजार फाइनेंस बैंक को देने के बाद आपको फिर तय ब्याज दर के हिसाब से EMI देनी होगी. 

30 हजार डाउन पेमेंट के बाद कितनी EMI बनेगी?

ट्रकदेखो के अनुसार, Bajaj GoGo P7012 12.1 kWh/Electric ऑटो की एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 3,83,004 लाख रुपए है और आप 30,000 डाउन पेमेंट कर रहे हैं. उसके बाद बाकी बचे रकम 3,53,004 को लोन के रूप में लेना पड़ेगा. यदि फाइनेंशियल बैंक यह लोन 8 प्रतिशत ब्याज दर पर 60 महीने (5 साल) अवधि के लिए ऑफर करती है, तो आपको हरेक मंथ EMI 7,158 रुपए बनेगी. वहीं, 72 महीने के लिए लेते हैं, तो इएमआई घटकर 6,189 और 84 माह यानि 7 साल का प्लान लेने पर 5,502 रुपए देने होंगे. आप अपने बजट और कमाई के हिसाब से प्लान का चयन कर सकते हैं. 

Bajaj GoGo की खासियत क्या है?

बजाज गोगो के परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो इसका P7012 वेरिएंट 50 kmph टॉप स्पीड, 4 ड्राइव मोड (इको, पावर, पार्क और क्लाइंब असिस्ट) और सर्टिफाइड रेंज 250 किलोमीटर है. इसमें 12.1 kWh का बैटरी लगा है, जो 40 nm टॉर्क जेनरेट करता है. ऑन बोर्ड चार्ज सपोर्ट है और 4 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज करता है. सेफ्टी के तौर पर फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक, रिजेनरेटिव ब्रेकिंग, रेडियल ट्यूबलेस टायर और LED लाइटिंग (फ्रंट एंड रियर) मिलेंगे. 

Bajaj GoGo में क्या फीचर्स मिलेंगे?

फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको प्रीमियम ड्यूअल टोन अपहोल्स्ट्री सीट, डिजिटल डिस्प्ले LCD क्लस्टर, ग्लब बॉक्स, केबिन लाइट, यूएसबी टायप ए मोबाईल चार्जर, एडवांस PSM मोटर और 2-स्पीड AMT बेहतर ड्राइविंग एक्सपिरियंस के लिए दिया गया है.

पढ़ें: Electric Scooter खरीदने जा रहे हैं? पहले जानिए कौन-सी बैटरी है सबसे भरोसेमंद, वरना बाद में होगा बड़ा नुकसान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola