ग्राम पंचायत में उपलब्ध 15वीं व षष्ठम वित्त आयोग की राशि काे पंचायत सचिव करें खर्च

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
ग्राम पंचायत में उपलब्ध 15वीं व षष्ठम वित्त आयोग की राशि काे पंचायत सचिव करें खर्च

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ट्रायसेम भवन में मंगलवार को बीडीओ प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ट्रायसेम भवन में मंगलवार को बीडीओ प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कबीर अंत्येष्टि योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, पंद्रहवीं वित्त, षष्टम वित्त की अद्यतन रिपोर्ट प्राप्त करते हुए बारी-बारी से समीक्षा की और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में राशि की कोई कमी नहीं है. कमाेवेश सभी ग्राम पंचायतों में पंद्रवीं वित्त आयोग व छठी वित्त आयोग की राशि उपलब्ध है. उन्हाेंने बताया कि ग्राम पंचायतों में विकास मद की राशि को खर्च करने पर फोकस किया गया. उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पांच दिनों के अंदर ग्राम पंचायतों में उपलब्ध राशि का 40% राशि खर्च किया जाए. सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर उन्होंने बताया कि कुछ वैसे लाभार्थी हैं, जिनके आधार कार्ड एवं बैंक पासुबक में नाम में अंतर रहने के कारण पेंशन बंद हो गया है. उन लाभुकों को चिह्नित कर सुधार करने का काम किया जा रहा है. वहीं स्वच्छता अभियान के तहत डोर टू डोर हो रहे कचरा उठाव में यूजर चार्ज वसूली में सहयोग करने का आह्वान किया. मौके पर बीपीआरओ मनोज कुमार सहित सभी पंचायतों के पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व लेखापाल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन