आस्ट्रेलियाई नागरिक को मुंगेर स्थित चुरंबा इसाई कब्रिस्तान में किया दफन
Updated at : 22 Feb 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन

भारत भ्रमण पर आये आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर निवासी 91 वर्षीय डोनाल्ड सैम्स की मौत शुक्रवार की रात मुंगेर में हो गयी.
विज्ञापन
क्रूज से भारत भ्रमण पर आया था 91 वर्षीय डोनाल्ड सैम्स, शुक्रवार की रात मुंगेर में हो गयी थी मौत
मुंगेर. भारत भ्रमण पर आये आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर निवासी 91 वर्षीय डोनाल्ड सैम्स की मौत शुक्रवार की रात मुंगेर में हो गयी. आस्ट्रेलियाई दूतावास से सहमति मिलने पर परिजनों के इच्छानुसार शनिवार को मुंगेर शहर के चुरंबा स्थित ईसाई कब्रिस्तान में ईसाई रीति-रिवाज से उनके पार्थिव शरीर को दफनाया गया. पत्नी एलेस सहित उनके साथ आये आस्ट्रेलियाई सैलानियों ने मृतक को उनके कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की.शुक्रवार की रात क्रूज पर बिगड़ी थी तबीयत
बताया गया कि 26 आस्ट्रेलियाई विदेशी सैलानी का दल भारत भ्रमण पर आया. सैलानियों ने कोलकाता से पटना की यात्रा 10 फरवरी को पैंडो क्रूज (पानी वाले जहाज) से शुरू की. गंगा के रास्ते सैलानियों को लेकर क्रूज शुक्रवार की रात मुंगेर के बबुआ घाट पहुंचा था. जहां रात में अचानक 91 वर्षीय डोनाल्ड सैम्स की तबीयत बिगड़ी. क्रूज के स्टाफ ने स्थानीय प्रशासन को रात में ही इसकी सूचना दी. प्रशासनिक सहयोग से बीमार को शहर के एक निजी नर्सिंग होम लाया गया. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक के अनुसार डोनाल्ड सैम्स की सामान्य मौत है, अधिक उम्र के कारण उनकी मौत हुई है.आस्ट्रेलियाई दूतावास व परिजनों की सहमति पर मुंगेर में दफनाया गया
आस्ट्रेलियाई वृद्ध नागरिक की मौत की जानारी जिला प्रशासन द्वारा भारतीय दूतावास को दी गयी. जहां से आस्ट्रेलियाई दूतावास को इसकी सूचना दी गयी. आस्ट्रेलियाई दूतावास और मृतक की पत्नी एलेस की सहमति से मुंगेर में ही उनका अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया. जिसके बाद डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी. साथ ही इसाई रीति रिवाज से अंतिम संस्कार के लिए चर्च के पादरी का भी प्रबंध किया गया. जिसके बाद मृतक के पार्थिक शरीर को इसाई रीति रिवाज के साथ शहर के चुरंबा स्थित ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया. मौके पर उनकी पत्नी एवं सभी आस्ट्रेलियाई सैलानी मौजूद थे. जिन्होंने उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया.मृतक ने बना रखा था वसीयत, मौत के बाद भारत में दफनाया जाय शव
मृतक का भारत से अटूट प्रेम था. तभी तो उन्होंने अपने वसीयत में यह जिक्र किया था कि उसकी जब भी मौत हो तो भारत में ही उसे दफनाया जाय. मृतक आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर निवासी 91 वर्षीय डोनाल्ड सैम्स की पत्नी एलेस ने बताया कि उनके पति का पिता ब्रिटिश शासनकाल में असम में ब्रिटिश फौज के अधिकारी थे. जिसके कारण वे कई बार भारत आ चुके है और लगभग हर बार असम का यात्रा किया. अब तक 12 बार वे भारत भ्रमण पर आ चुके है. उन्होंने बताया कि उसके पति ने अपनी वसीयत में लिखा था कि उनकी मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को भारत के ही ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया जाय. संयोग की बात है कि उनकी मौत भारत के मुंगेर में हुई और यहां ईसाई कब्रिस्तान भी था. उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया कि अंतिम संस्कार में उनका सहयोग काफी सराहनीय रहा.मृतक की पत्नी एलेस के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम के मृतक डोनाल्ड सैम्स के पार्थिव शरीर को चुरंबा स्थित इसाई कब्रिस्तान दफनाया गया. दूतावास के आदेश पर अंतिम संस्कार के चर्च के पादरी का प्रबंध कराते हुए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.
अवनीश कुमार सिंह, डीएमB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




