ePaper

हथियार तस्कर संजय शर्मा गिरफ्तार, देसी कट्टा व पिस्टल का बैरल बरामद

Updated at : 10 Aug 2024 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार तस्कर संजय शर्मा गिरफ्तार, देसी कट्टा व पिस्टल का बैरल बरामद

पूरबसराय थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान निवासी संजय शर्मा के घर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम छापेमारी कर जहां देसी कट्टा, पिस्टल बैरल व अन्य सामानों की बरामदगी की गयी. वहीं हथियार कारोबारी संजय शर्मा को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. पूरबसराय थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान निवासी संजय शर्मा के घर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम छापेमारी कर जहां देसी कट्टा, पिस्टल बैरल व अन्य सामानों की बरामदगी की गयी. वहीं हथियार कारोबारी संजय शर्मा को गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ पूरबसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज किया है. एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पूरबसराय ब्रह्मस्थान निवासी संजय शर्मा ने अपने घर में अवैध हथियार छिपा कर रखा है. जिसकी वह तस्करी करता है. इसी सूचना पर उनकी मौजूदगी में पुलिस टीम ने उसके घर की घेराबंदी की. इसी दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा. जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. जिसकी पहचान संजय शर्मा के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने उसके घर में सर्च अभियान चलाया. इस दौरान उसके घर से एक देसी कट्टा, 16 बैरल, 10 हैमर पिन, 10 चांद, 7 ट्रिगर, 5 बैठी बरामद किया. बताया गया कि संजय शर्मा हथियारों का तस्करी करता है. जो हथियार निर्माण के साथ ही हथियार तस्करी से जुड़ा है. छापेमारी दल में एसडीपीओ राजेश कुमार, पूरबसराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, थाना व जिला असूचना इकाई के पुलिसकर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन