10 जून तक स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन
10 जून तक स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर करें आवेदन

एमयू ने अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक के नये सत्र 2025-29 सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 23 अप्रैल से आरंभ की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर एमयू ने अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक के नये सत्र 2025-29 सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 23 अप्रैल से आरंभ की है. इसमें एमयू के कॉलेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को 10 जून तक आवेदन का समय दिया गया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन ने बताया कि सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए आवेदन को लेकर पोर्टल खोला गया है. इसमें एमयू के कॉलेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिए 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को 1 हजार रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. इसमें विद्यार्थियों को मैट्रिक और इंटर का दस्तावेज आवेदन के साथ पोर्टल पर अपलोड करना होगा. इधर उक्त सत्र में नामांकन को लेकर अबतक कुल 6,817 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. इसमें कला संकाय में 5,863, विज्ञान संकाय में 1,215 तथा वाणिज्य संकाय में 239 विद्यार्थियों ने अबतक आवेदन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन