60 वर्ष बाद इस वर्ष महाशिवरात्रि पर बन रहे अद्भूत संयोग, शिव मंदिरों में तैयारी आरंभ

Updated at : 20 Feb 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

पूजा सभी मनोकामनाओं को पूरा करती है और जीवन में सुख-समृद्धि लाती है.

विज्ञापन

– 1965 में बना था ऐसा अद्भूत संयोग, 26 फरवरी को मनाया जायेगा महाशिवरात्रि

मुंगेर

26 फरवरी को देवों के देव महादेव अर्थात भगवान भोलेनाथ को समर्पित महाशिवरात्रि पर्व मनाया जायेगा. इस वर्ष 60 सालों बाद महाशिवरात्रि पर अद्भूत संयोग बन रहा है. जिसमें भगवान भोलेनाथ की पूजा का अधिक लाभदायी होगा. इधर महाशिवरात्रि को लेकर जिले के सभी शिव मंदिरों में तैयारी आरंभ कर दी गयी है.

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है. इस बार प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ का समापन भी महाशिवरात्रि को ही स्नान के बाद होगा. महाशिवरात्रि पर श्रद्धा और भक्ति से की गयी पूजा सभी मनोकामनाओं को पूरा करती है और जीवन में सुख-समृद्धि लाती है. हिंदू पंचाग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक माना जाता है, इसलिए शिव भक्त इसे धूमधाम से मनाते हैं. जिले के विभिन्न मंदिरों में विधिपूर्वक शिव-गौरी की पूजा की तैयारी चल रही है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर स्थिति सभी शिवलिंगों में विराजमान होते हैं. जिससे इस दिन की गयी पूजा कई गुणा अधिक फलदायी हो जाती है.

60 सालों के बाद बन रहा

अद्भूत

संयोग

पंडित प्रमोद मिश्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को मनाया जायेगा. जिसपर एक दुर्लभ संयोग बन रहा है. 1965 यानि 60 साल बाद पहली बार तीन ग्रहों की युति इस पर्व को और भी विशेष बनायेगी. पंचाग के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि धनिष्ठा नक्षत्र, परिघ योग, शकुनी करण और मकर राशि में स्थित चंद्रमा के संयोग में आ रही है. 1965 में महाशिवरात्रि के दौरान सूर्य, बुध और शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे थे. वहीं 26 फरवरी को भी यही स्थिति बनेगी. जब सूर्य और शनि कुंभ राशि में रहेंगे. उन्होंने बताया कि यह संयोग सदी में सिर्फ एक बार बनता है और इस दौरान की गयी उपासना अत्यधिक फलदायी होती है. साथ ही इस दिन की गयी साधना आध्यात्मिक और धार्मिक उन्नति प्रदान करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन