ePaper

सीनेट के बाद अब एमयू के विद्यार्थियों को छात्रसंघ चुनाव का इंतजार

Updated at : 18 Aug 2025 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
सीनेट के बाद अब एमयू के विद्यार्थियों को छात्रसंघ चुनाव का इंतजार

सीनेट के बाद अब एमयू के विद्यार्थियों को छात्रसंघ चुनाव का इंतजार

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में सात साल बाद सीनेट का चुनाव संपन्न हुआ है. अब विश्वविद्यालय के शिक्षक व कर्मियों को अपना प्रतिनिधि भी मिल चुका है, लेकिन एमयू के कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिये छात्र संघ चुनाव का इंतजार समाप्त नहीं हो रहा. जबकि चुनाव को लेकर खुद विश्वविद्यालय प्रशासन भी उदासीन बना है.

दो बार बजा छात्र संघ चुनाव का शंख, नहीं हो पाया चुनाव

एमयू ने साल 2024 में दो बार छात्र संघ चुनाव का बिगुल बजा, लेकिन दोनों ही बार चुनाव नहीं हो पाया. अप्रैल 2024 में विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार छात्र संघ चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की गयी. मतदाता सूची प्रकाशन सहित सभी आवश्यक तिथियों की अधिसूचना जारी की गयी थी. मई 2024 में लोकसभा चुनाव के कारण विश्वविद्यालय द्वारा छात्र संघ चुनाव को अगले आदेश तक के लिये स्थगित कर दिया गया. जुलाई 2024 माह में ग्रीष्मावकाश के बाद विश्वविद्यालय द्वारा दोबारा छात्र संघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गयी. जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया. साथ ही चुनाव को लेकर सभी तैयारी तक पूरी कर ली गयी. बाद में खुद छात्र संघों के दवाब में विश्वविद्यालय द्वारा चुनाव को स्थगित कर दिया गया. अबतक एमयू में दोबार छात्र संघ चुनाव का बिगुल नहीं बज पाया है.

चुनाव को लेकर खुद पीछे हटे छात्र संघ

एमयू में सात साल बाद भी छात्र संघ चुनाव नहीं हो पाने के लिये विश्वविद्यालय से अधिक खुद छात्र संघ जिम्मेदार हैं. बता दें कि जुलाई में जारी छात्र संघ चुनाव अधिसूचना के बाद कई छात्र संघ खुद विश्वविद्यालय पर चुनाव नहीं कराने का दवाब डालने लगे. जिसमें कई छात्र संघों द्वारा पीजी तथा स्नातक के नये सत्रों में नामांकन के बाद चुनाव कराने को लेकर आवेदन दिया गया. हलांकि इससे अलग कई छात्र संघ चुनाव के दौरान एमयू के 17 कॉलेजों में अपने लिये उम्मीदवार तक नहीं ढूंढ पाये थे. इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा चुनाव को स्थगित कर दिया गया. विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपने लिए प्रतिनिधि चुनने से वंचित रह गये. हद तो यह है कि अबतक विभिन्न छात्र संगठन चुनाव को लेकर मौन हैं.

कहते हैं डीएसडब्लू

डीएसडब्लू प्रो देवराज सुमन ने बताया कि साल 2024 विश्वविद्यालय द्वारा छात्र संघ चुनाव को लेकर सभी तैयारी कर ली गयी थी. हलांकि खुद छात्र संघों द्वारा चुनाव स्थगित करने को लेकर आवेदन दिया गया था, जिसके कारण चुनाव को स्थगित किया गया. चुनाव को लेकर कुलपति के निर्देशानुसार कार्य किया जायेगा.

———————————————————————-

छात्र-छात्राओं की समस्याओं को नहीं मिल पा रही आवाज

मुंगेर. एमयू में सात साल बाद भी छात्र संघ चुनाव नहीं होने और विद्यार्थियों को अपना प्रतिनिधि नहीं मिल पाने के कारण उनकी समस्याओं को आवाज नहीं मिल पा रहा है. जिसके कारण ही अब विद्यार्थी भी अपनी समस्याओं को लेकर खुद ही विश्वविद्यालय व कॉलेजों का चक्कर काट रहे हैं. मजबूत स्तर पर विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व नहीं होने के कारण जहां एमयू के विद्यार्थी लंबे समय से विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपने शैक्षणिक प्रक्रियाओं के दौरान आवश्यकता से अधिक शुल्क भर रहे हैं. कॉलेजों में भी लगातार विद्यार्थियों से पैसे लिये जाने का मामला सामने आता है. जिसे लेकर विश्वविद्यालय के साथ खुद एमयू के कई छात्र संघ पूरी तरह मौन हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन