ePaper

नियमित टीकाकरण में कम उपलब्धि वाले अधिकारी व एएनएम पर होगी कार्रवाई

Updated at : 25 Feb 2026 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
नियमित टीकाकरण में कम उपलब्धि वाले अधिकारी व एएनएम पर होगी कार्रवाई

गर्भवतियों का ड्यूलिस्ट के अनुसार टीकाकरण करना सुनिश्चित करें.

विज्ञापन

– नियमित टीकाकरण में जिले के 83 प्रतिशत उपलब्धि पर बिफरे डीएम, एक माह में सुधार का निर्देश

मुंगेर

जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने बुधवार को जिले के सभी एएनएम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और बीसीएम के साथ ऑनलाइन बैठक की. इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले में नियमित टीकाकरण की उपलब्धि मात्र 83 प्रतिशत होने और सूबे में मुंगेर जिले के आखिरी पायेदान पर होने को लेकर पूरी तरह बिफरे नजर आये. साथ ही एक माह के अंदर नियमित टीकाकरण की उपलब्धि में सुधार करने का निर्देश दिया, अन्यथा संबंधित उपकेंद्र के एएनएम सहित प्रखंड के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ राजू, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन तथा डीपीएम फैजान अलाम अशरफी भी थे.

बैठक में जिलाधिकारी ने सबसे पहले जिले में नियमित टीकाकरण के उपलब्धि की समीक्षा की. जिसमें पाया गया कि जिले में नियमित टीकाकरण की उपलब्धि राज्य के औसत उपलब्धि से भी कम है. जिले के कई प्रखंडों के स्वास्थ्यकेंद्रों की उपलब्धि 60 प्रतिशत से भी कम होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर तैनात एएनएम को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर सर्वे का काम अपडेट करें और सर्वे के अनुसार ही बच्चे तथा गर्भवतियों का ड्यूलिस्ट के अनुसार टीकाकरण करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि एक माह में यदि नियमित टीकाकरण के उपलब्धि में सुधार नहीं होता है तो प्रखंड के स्वास्थ्य अधिकारी से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर तैनात एएनएम तक के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

60 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले उपकेंद्रों को लगायी फटकार

जिलाधिकारी ने जिले के वैसे स्वास्थ्य उपकेंद्र, जिनकी उपलब्धि 60 प्रतिशत से कम पायी गयी. वहां मौजूद एएनएम और कर्मियों को जमकर फटकार लगायी. समीक्षा के दौरान बरियारपुर प्रखंड का झौआबहियार, कालामंडल टोला, कल्याणपुर नीरपुर, जमालपुर प्रखंड का बागनौलक्खा, बरईचक पाटम, चंदनपुरा, फरदा, खड़गपुर का दरियापुर, शिवपुर, प्रखंडो और संग्रामपुर का पतघागड़ की उपलब्धि 60 प्रतिशत से कम पायी गयी.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन