स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए अबतक आये कुल 4,817 आवेदन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए अबतक आये कुल 4,817 आवेदन

23 मई से आरंभ हुई है आवेदन की प्रक्रिया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक के नये सत्र 2025-29 सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 23 मई से आरंभ की है. इसमें एमयू के कॉलेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को 10 जून तक आवेदन का समय दिया है. वहीं उक्त सत्र में नामांकन को लेकर अबतक कुल 4,817 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन ने बताया कि सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए आवेदन को लेकर 23 मई से पोर्टल खोला गया है. इसमें एमयू के कॉलेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को 1 हजार रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. इसके साथ ही विद्यार्थियों को मैट्रिक और इंटर का दस्तावेज आवेदन के साथ पोर्टल पर अपलोड करना होगा. इधर उक्त सत्र में नामांकन को लेकर अबतक कुल 4,817 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. इसमें कला संकाय में 4,663, विज्ञान संकाय में 715 तथा वाणिज्य संकाय में 39 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन