शिक्षिका के घर लाखों की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 May 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

वारदात. शादीपुर की घटना मुंगेर : शहर के शादीपुर मुहल्ला में बैद्यनाथ गर्ल्स हाई स्कूल की सहायक शिक्षिका कुमुद वर्मा के बंद घर में शनिवार की रात भीषण चोरी की घटना हुई. चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व अन्य सामान चुरा लिये. शिक्षिका के दमाद रतन कुमार सिन्हा ने कोतवाली थाना में अज्ञात चोरों […]
विज्ञापन
वारदात. शादीपुर की घटना
मुंगेर : शहर के शादीपुर मुहल्ला में बैद्यनाथ गर्ल्स हाई स्कूल की सहायक शिक्षिका कुमुद वर्मा के बंद घर में शनिवार की रात भीषण चोरी की घटना हुई. चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व अन्य सामान चुरा लिये. शिक्षिका के दमाद रतन कुमार सिन्हा ने कोतवाली थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. रतन सिन्हा ने बताया कि उसकी सास कुमुद वर्मा शादीपुर यादव टोला में रहती है. बीमार होने के कारण वे शनिवार को मेरे बड़ी बाजार स्थित घर चली आयी.
विवार की सुबह में मेरे सास को पड़ोसियों ने सूचना दिया कि उनके घर का सभी दरवाजा खुला हुआ है. हमलोग जब पहुंचे तो घर में रखे अलमारी, बक्सा सभी खुला हुआ था और सामान यत्र तत्र फेंका हुआ था. घर से चोरों ने एलइडी टीवी, दो गैस सिलेंडर, स्क्रीन टच मोबाइल, सोने की तीन अंगूठी, एक सोने का चेन, दो जोड़ा पायल, पंद्रह पीस साड़ी, सात चांदी का सिक्का, तीन जोड़ा सोने का कान का टॉप, बारह पीस पीतल का बरतन चोरी कर ली. चोरी के बाद घटनास्थल को देख कर लगता है कि चोर बंद घर में घंटों रहे और एक-एक अलमीरा का ताला तोड़ कर तलाशी ली और आराम से समान लेकर निकल गये. सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










