बिहार के मुंगेर में वकील की गोली मारकर हत्या

Updated at : 25 Apr 2017 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के मुंगेर में वकील की गोली मारकर हत्या

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिला के कासिम बाजार और नया रामनगर थाना की सीमा पर स्थित हेरु दियारा गांव में आज एक वकील की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी. कासिम बाजार थाना अध्यक्ष बालकिशोर यादव ने बताया कि मृतक वकील का नाम जलधर यादव है जो कि जिला व्यवहार न्यायालय में […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिला के कासिम बाजार और नया रामनगर थाना की सीमा पर स्थित हेरु दियारा गांव में आज एक वकील की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी. कासिम बाजार थाना अध्यक्ष बालकिशोर यादव ने बताया कि मृतक वकील का नाम जलधर यादव है जो कि जिला व्यवहार न्यायालय में वकालत किया करते थे.

घर में घुस कर प्रोपर्टी डीलर को मारी गोली, हालत गंभीर

थाना अध्यक्ष ने बताया कि जिला व्यवहार न्यायालय में वकालत के बाद जलधर यादव :45: के अपने घर पहुंचने पर एक मुवक्किल के तौर पर उनसे मिलने उनके घर पहुंचे हमलावर ने उनपर दो गोली चलायी. जिससे वे गंभीर रुप से जख्मी हो गए. बालकिशोर ने बताया कि गंभीर रुप से जख्मी जलधर यादव को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया.

उन्होंने पुरानी दुश्मनी को लेकर उनकी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन