जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, 17 नामजद, सात गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, 17 नामजद, सात गिरफ्तार

टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के टेटिया गांव में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में कई लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

मुंगेर. टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के टेटिया गांव में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में कई लोग घायल हो गये. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी दौरान शनिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया. मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के करीब पांच से छह लोग घायल हो गये. घायलों में किशोर सिंह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना को लेकर एक पक्ष की ओर से निशा कुमारी ने आठ लोगों के खिलाफ व दूसरे पक्ष की ओर से दामोदर सिंह ने नौ लोगों के खिलाफ टेटिया बंबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दोनों पक्षों से कुल 17 लोगों को आरोपित नामजद किया गया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुलशन कुमार, निशा कुमारी, दामोदर सिंह, पूर्णिमा देवी, कुंती देवी, वीणा देवी तथा महेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन