कार्ल मार्क्स की पुण्यतिथि पर दुनिया के मजदूर एक हो का दिया नारा

Updated at : 14 Mar 2026 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
कार्ल मार्क्स की पुण्यतिथि पर दुनिया के मजदूर एक हो का दिया नारा

एसयूसीआइ कम्युनिस्ट पार्टी ने दुनिया के महान दार्शनिक और सर्वहारा वर्ग के नेता कार्ल मार्क्स की 143वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को खड़गपुर व संग्रामपुर में जुलूस निकाला गया

विज्ञापन

कार्ल मार्क्स की 143वीं पुण्यतिथि पर एसयूसीआइ का जुलूस व सभा

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर/ संग्रामपुर

एसयूसीआइ कम्युनिस्ट पार्टी ने दुनिया के महान दार्शनिक और सर्वहारा वर्ग के नेता कार्ल मार्क्स की 143वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को खड़गपुर व संग्रामपुर में जुलूस निकाला गया और सभा आयोजित कर दुनिया के मजदूर एक हो का नारा दिया. पार्टी नेताओं ने कहा कि कार्ल मार्क्स मानव सभ्यता के एक ऐसे महान चिंतक थे, जिनके विचारों ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया.

हवेली खड़गपुर प्रतिनिधि के अनुसार,

दुनिया के महान दार्शनिक और सर्वहारा वर्ग के नेता कार्ल मार्क्स की 143वीं पुण्यतिथि पर एसयूसीआइ कम्युनिस्ट पार्टी की प्रखंड कमेटी की ओर से जुलूस व सभा का आयोजन किया गया. जुलूस झील पथ स्थित पार्टी कार्यालय से निकलकर नंदलाल बोस चौक, एकता पार्क, थाना मोड़ और पुरानी चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा. जहां सभा में तब्दील हो गयी. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता कामरेड कार्ल मार्क्स लाल सलाम, दुनिया के मजदूर एक हो, पूंजीवाद-साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, समाजवादी क्रांति जिंदाबाद और मार्क्सवाद जिंदाबाद जैसे नारे लगाये. वहीं सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रखंड प्रभारी रमन सिंह ने कहा कि कार्ल मार्क्स मानव सभ्यता के ऐसे महान चिंतक थे. जिनके विचारों ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया. उन्होंने कहा कि मार्क्स के विचारों ने शोषित-पीड़ित वर्ग के लोगों में नई आशा और विश्वास पैदा किया. उनके बताए रास्ते पर चलते हुए व्लादिमीर लेनिन ने पहली बार समाजवादी क्रांति कर दुनिया को एक नए सामाजिक व्यवस्था की दिशा दिखाई. कार्यक्रम में अर्जुन सोरेन, चुनचुन कोड़ा, इंद्रदेव पासवान, प्रहलाद कुमार, हरिश्चंद्र तुरी, श्याम सिंह सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर शामपुर में भी कार्ल मार्क्स की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया. मौके पर साधना मिश्रा, रविंद्र मंडल, भुवनेश्वर कुमार, शेखर कुमार, अशोक तांती, लक्ष्य कुमार, राजकुमार, निखिल, भारत देव, नीतू देवी, शोभा देवी सहित अन्य मौजूद थे.

संग्रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार,

एसयूसीआइ (कम्युनिस्ट) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महान दार्शनिक कार्ल मार्क्स के 143वें स्मृति दिवस पर संग्रामपुर बाजार में जुलूस निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जुलूस बाजार के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए स्मृति सभा स्थल पर पहुंची. जहां सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता लोकल कमेटी सचिव रंजीत राम ने की. मौके पर जिला सचिव काॅमरेड कृष्णदेव शाह ने कार्ल मार्क्स के जीवन संघर्ष और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि मार्क्स ने सर्वहारा वर्ग को वह वैचारिक हथियार दिया, जिसने पूरी दुनिया में मानव मुक्ति के दर्शन के रूप में मार्क्सवाद को स्थापित किया. उन्होंने कहा कि आधुनिक समाज में वर्गों के अस्तित्व और वर्ग संघर्ष की वैज्ञानिक व्याख्या कार्ल मार्क्स ने ही की. दुनिया के मजदूर एक हो का नारा आज भी पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है. सभा में सुधीर यादव, भारत मंडल, उत्तम दास, नारायण यादव, गंगा मंडल, गीता कुमारी, सुशीला मांझी और विश्वनाथ मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन