बिंडी ने बलियामहरा-बी टीम को हराया

Updated at :25 Apr 2017 6:24 AM
विज्ञापन
बिंडी ने बलियामहरा-बी टीम को हराया

योगेंद्र कुमार को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कटोरिया : कटोरिया-बांका प्रखंड के बॉर्डर पर स्थित बिंडी गांव में सोमवार को साक्षी-प्रिया क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का दूसरा मैच खेला गया. जिसमें बलियामहरा बी टीम का मुकाबला बिंडी टीम से हुआ. रोमांचक मुकाबले में बिंडी की टीम पांच विकेट से विजयी घोषित हुई. टॉस […]

विज्ञापन

योगेंद्र कुमार को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

कटोरिया : कटोरिया-बांका प्रखंड के बॉर्डर पर स्थित बिंडी गांव में सोमवार को साक्षी-प्रिया क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का दूसरा मैच खेला गया. जिसमें बलियामहरा बी टीम का मुकाबला बिंडी टीम से हुआ. रोमांचक मुकाबले में बिंडी की टीम पांच विकेट से विजयी घोषित हुई. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलियामहरा-बी टीम 12 ओवर 4 गेंद पर 89 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी. जवाबी पारी खेलते हुए बिंडी टीम ने 10 ओवर एक गेंद में पांच विकेट के नुकसान पर ही निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. मैन ऑफ दि मैच का खिताब विजेता टीम के योगेंद्र कुमार को मिला. उसने 3 विकेट चटकाये और 12 रनों का सहयोग भी किया.
अतिथि अशोक कुमार यादव के हाथों योगेंद्र कुमार को पुरस्कृत किया गया. मैच में अंपायर की भूमिका इजहार अंसारी व टिंकु कुमार ने निभायी. स्कोरिंग राम खेलावन दास व कोमेंट्री नंदलाल यादव ने किया. क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष डिल्लू यादव, सचिव अशोक कुमार यादव, प्रमोद, इजहार, शिवनारायण, अभिषेक, टिंकु, योगेंद्र, प्रकाश, महेश, परमेश्वर, कुंदन, आनंदी, गिरजानंद, रामदेव व लिखु यादव अहम भूमिका निभा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन