पिता ने दो वर्षीय बेटे की गला मरोड़ कर की हत्या, नहर में फेंका शव

Updated at :25 Apr 2017 5:44 AM
विज्ञापन
पिता ने दो वर्षीय बेटे की गला मरोड़ कर की हत्या, नहर में फेंका शव

बनमनखी : एक पिता ने अपने ही दो वर्षीय पुत्र की हत्या गला मरोड़ कर हत्या कर दी और लाश घर के बगल में नहर में फेक दिया. इस घटना से पूरे बनमनखी में खलबली मच गयी है. पुलिस ने हत्यारोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना रविवार की रात बनमनखी थाना […]

विज्ञापन

बनमनखी : एक पिता ने अपने ही दो वर्षीय पुत्र की हत्या गला मरोड़ कर हत्या कर दी और लाश घर के बगल में नहर में फेक दिया. इस घटना से पूरे बनमनखी में खलबली मच गयी है. पुलिस ने हत्यारोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना रविवार की रात बनमनखी थाना क्षेत्र के बेला बदन गांव की बतायी जाती है. हत्यारोपित पिता का नाम मंगल शर्मा है. उसे दो पुत्र क्रमश: आदित्य कुमार व आदेश कुमार हैं व एक लड़की नेहा कुमारी है. इस संबंध में आदेश कुमार की मां सुलेखा देवी ने स्थानीय थाना में अपने पति के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में कहा गया है कि रविवार

की रात आठ बजे के बाद खाना पीना खाकर वे लोग सोने गये. सभी बच्चों के साथ वह भी सोयी हुई थी. इसी बीच सबसे छोटा बच्चा आदित्य कुमार रोने लगा. उसके पिता मंगल शर्मा ने उस बच्चे को गोद में उठाया और बाहर लेकर गया. करीब 10 बजे मंगल शर्मा लौट कर घर आया. उसकी पत्नी ने जब यह पूछा कि आदेश कहां है तो उसने कहा उसे सदा के लिए सुला दिया. जब उसने मंगल शर्मा को आदेश के बारे में झकझोर कर पूछा तो उसने साफ कह दिया कि वह नहर पर है.
सुलेखा ने बताया कि जब वह नहर पर गयी तो वहां उसके बेटे की लाश पड़ी हुई थी. लाश को देख कर वह काफी चीत्कार करने लगी. बच्चे का गला मरोड़ा हुआ था. उसने कहा कि मंगल पिछले तीन चार महीने से मानसिक रूप से विक्षिप्त चल रहा था. बनमनखी थानाध्यक्ष रामविलास सिंह ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
बनमनखी थाना क्षेत्र के बेला बदन गांव की घटना
हत्यारोपित पिता गिरफ्तार भेजा गया जेल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन