पारिवारिक कलह में युवक ने खुद को घोंपा चाकू
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Apr 2017 5:15 AM
विज्ञापन

मुंगेर : सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के बड़ी दुर्गा स्थान गांव में रविवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने खुद को ही चाकू घोंप लिया़ इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया़ परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया है. जहां युवक की हालत गंभीर […]
विज्ञापन
मुंगेर : सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के बड़ी दुर्गा स्थान गांव में रविवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने खुद को ही चाकू घोंप लिया़ इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया़ परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया है. जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर दिया़
प्राप्त समाचार के अनुसार, राम नरेश महतो का पुत्र विजय महतो तथा उसकी पत्नी सीमा देवी के बीच आपसी विवाद को लेकर तू- तू मैं-मैं होने लगी़ घर में कलह होते देख राम नरेश महतो का छोटा पुत्र सूरज महतो अपने भाई तथा भाभी को समझाने लगा कि घर में प्रतिदिन इस तरह का विवाद होना अच्छी बात नहीं है़ बावजूद दोनों के बीच हो रहा झगड़ा और भी तूल पकड़ने लगा़ जिसे देख सूरज ने घर में रखे चाकू को अपने पेट में घोंप लिया और जमीन पर गिर पड़ा़ परिजनों ने सूरज को घायलावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया़ जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










