नहीं मिला न्याय, तो होगा अनशन

Updated at :10 Apr 2017 5:14 AM
विज्ञापन
नहीं मिला न्याय, तो होगा अनशन

मुंगेर : पिता की अपराधियों ने हत्या कर दी. भाई को गोली मार कर घायल कर दिया. अब केस उठाने के लिए लगातार अपराधी धमकी दिये जा रहा है. हद यह है कि अपराधी व पुलिस गठजोड़ से मुझे झूठे मुकदमें में फंसाने की तैयारी की गयी है. यह कहना है राजद के जिला सचिव […]

विज्ञापन

मुंगेर : पिता की अपराधियों ने हत्या कर दी. भाई को गोली मार कर घायल कर दिया. अब केस उठाने के लिए लगातार अपराधी धमकी दिये जा रहा है. हद यह है कि अपराधी व पुलिस गठजोड़ से मुझे झूठे मुकदमें में फंसाने की तैयारी की गयी है. यह कहना है राजद के जिला सचिव मदन कुमार का. कुछ ग्रामीण एवं परिवार के महिलाओं के साथ मदन एसपी कार्यालय जान-माल की सुरक्षा का गुहार लगाने पहुंचे. लेकिन रविवार होने के कारण एसपी से मुलाकात नहीं हो पायी.

मदन ने बताया कि 9 नवंबर को उसके पिता देवेंद्र यादव की गोली मार कर हत्या कर दिया गया. छोटा भाई अपराधियों की गोली से घायल हो गया और उसका इलाज पटना में चल रहा है. पुलिस ने कांड के एक आरोपित सिकंदर यादव को गिरफ्तार किया. लेकिन उसके दोनों बेटे मनीष और मुरारी बाहर है. जो केश उठाने के लिए दबाव बना रहा है. फोन कर जान मारने की धमकी दे रहे है. पुलिस कार्यालय में लगातार आवेदन दिया. लेकिन खोज-खबर नहीं ली गयी और वे लोग आज भी धमकी दे रहे हैं. उसने कहा कि सफियासराय के बड़ा बाबू ने फोन कर कहा कि तुम्हारे उपर एक लड़की ने रंगदारी का मामला दर्ज कराया है. अगर मुझे न्याय नहीं मिला, तो सोमवार से एसपी कार्यालय के समक्ष पूरे परिवार के साथ अनशन पर बैठेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन