साइबर क्राइम के मामले में एक गिरफ्तार

जमालपुर :जमालपुर थाना कांड संख्या 25/16 के अनुसंधान के क्रम में एक अप्राथमिक आरोपी को जमालपुर पुलिस ने गिरपतार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुतलुपुर बहादुर नगर निवासी स्व पूना मंडल के पुत्र दिनेश मंडल के बैंक एकाउंट से साइबर क्राइम के शिकार पीड़ित के एटीएम से […]
जमालपुर :जमालपुर थाना कांड संख्या 25/16 के अनुसंधान के क्रम में एक अप्राथमिक आरोपी को जमालपुर पुलिस ने गिरपतार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुतलुपुर बहादुर नगर निवासी स्व पूना मंडल के पुत्र दिनेश मंडल के बैंक एकाउंट से साइबर क्राइम के शिकार पीड़ित के एटीएम से पैसे का ट्रांजक्शन हुआ था.
बताया गया कि पिछले वर्ष ही जमालपुर के जुबली वेल चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से नयारामनगर थाना के फुलहट पाटम निवासी मुकेश यादव पैसे निकालने के लिए गया था. उस समय उसका एटीएम मशीन में फंस गया था. एटीएम में ही एक व्यक्ति ने उसे मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदल लिया. जिसकी जानकारी उसे कुछ दिनों बाद मिली जब दुबारा वह पैसा निकालने के लिए एटीएम पहुंचा था. तब उसे जानकारी मिली कि उसके एकाउंट से कुल 64 हजार रुपये निकाल लिए गए थे. इस संबंध में पीड़ित ने जमालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिसिया अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि पीड़ित के एटीएम से गिरफ्तार आरोपी के बैंक एकाउंट में 34 हजार 600 रुपये का ट्रांजक्शन उसी दिन हुआ था. एसआइ जीतेंद्र कुमार ने बताया कि उसे बीती रात उसके मकान से गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










