बोरिंग खराब, चापाकल के भरोसे बुझती है प्यास

Updated at :03 Apr 2017 5:05 AM
विज्ञापन
बोरिंग खराब, चापाकल के भरोसे बुझती है प्यास

सूरतेहाल वार्ड नंबर दो नियमित नहीं होता कूड़ों का उठाव मुंगेर : एक ओर मुंगेरवासियों को नगर निगम प्रबंधन स्मार्ट सिटी का सपना दिखा रहा है. वहीं दूसरी ओर निगम के वार्ड नंबर 2 लाल दरवाजा के क्षेत्र में न तो लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है और न ही सड़क व नाले […]

विज्ञापन

सूरतेहाल वार्ड नंबर दो

नियमित नहीं होता कूड़ों का उठाव
मुंगेर : एक ओर मुंगेरवासियों को नगर निगम प्रबंधन स्मार्ट सिटी का सपना दिखा रहा है. वहीं दूसरी ओर निगम के वार्ड नंबर 2 लाल दरवाजा के क्षेत्र में न तो लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है और न ही सड़क व नाले का बेहतर प्रबंध.
गीताबाबू रोड में समरसेबुल तो लगा है, लेकिन वह महीनों से खराब पड़ा हुआ है. वह कब चालू होगा इसका पता नहीं. मुहल्ले में जलनिकासी की इतनी बदहाल स्थिति में है कि लोगों को गड्ढे में पानी भर कर रखना पड़ता है और फिर बाल्टी से उस गंदे पानी से निकाल कर बाहर फेंकना पड़ता है. मुहल्ले में सड़क के किनारे ही दो-तीन जगहों पर कूड़े का डंपिंड यार्ड बना है.
जहां रोजाना सफाई नहीं होती है. सप्ताह-दस दिन में एक बार कूड़ा का उठाव किया जाता है. बिजली ऑफिस व दुर्गास्थान के समीप सहित अन्य जगहों पर कूड़ों का अंबार लगा है, कूड़ा वार्ड दो व तीन के लोगों द्वारा फेंका जाता है. इतना ही नहीं इस क्षेत्र के लोग आज भी सड़क, नाली व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से महरूम हैं. समरसेबुल तो है, लेकिन ढोकर पानी ले जाना पड़ता है. लाल दरवाजा कमल बाबू गली में समरसेबुल के समीप एक नाला ने बड़ा नाला का स्वरूप ले लिया है. इस रास्ते में पीसीसी सड़क तो बनी है. लेकिन नाला नहीं बनने से मोटर साइकिल तो दूर साइकिल निकलने में भी परेशानी होती है.
कहते हैं वार्डवासी
लाल दरवाजा निवासी गुलो यादव ने कहा कि सड़क व नाली की सुविधा नहीं है. घर के आगे गड्ढा खोद कर पानी जमा करते हैं और उसके बाद पानी को निकाल कर फेंकते हैं. सड़क, नाला व पेयजल की व्यवस्था नहीं है. एक चापाकल के भरोसे लोगों की प्यास बुझती है. बाढ़ के समय तो और भी परेशानी बढ़ जाती है. सरकार द्वारा न तो शौचालय दिया गया है और न ही आवास.
लाल दरवाजा गीता बाबू रोड निवासी सियाशरण यादव ने बताया कि नाली कच्ची है. इसके कारण जल निकासी सही ढंग से नहीं हो पाती है. पानी की भी सुविधा नहीं है. चापाकल से पानी भर कर लाते हैं और पीते हैं. समरसेबुल भी लगा है उससे गंदा पानी निकलता है जो कभी-कभी चलता है.
गीता बाबू रोड निवासी भूतेश्वर यादव ने कहा कि पानी की समस्या विकराल है. वार्ड पार्षद आते हैं देख कर चले जाते हैं. चापाकल के भरोसे लोग अपनी प्यास बुझाते हैं. चापाकल खराब होने पर चंदा कर ठीक करवाते हैं. चापाकल ठीक नहीं करायें तो लोग पानी के लिए तरस जायेंगे.
कहते हैं पार्षद
नाली का टेंडर हो गया है. इसे जल्द बनवा दिया जायेगा. खराब पड़े समरसेबुल को भी ठीक कराया जायेगा. लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही है.
उषा देवी, पार्षद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन