11 चापाकल के भरोसे 606 कैदियों की बुझ रही प्यास

Updated at :30 Mar 2017 4:52 AM
विज्ञापन
11 चापाकल के भरोसे 606 कैदियों की बुझ रही प्यास

बंदी दरबार में पहुंचे जिलाधिकारी ने जेल के अंदर समरसेबुल लगाने का दिया निर्देश मुंगेर ा: गरमी आते ही मुंगेर मंडल कारा में जल संकट गहराने लगा है. बंदी दरबार में बुधवार को पहुंचे जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह के समक्ष कैदियों ने पानी की समस्या रखी. जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने अविलंब मंडल कारा […]

विज्ञापन

बंदी दरबार में पहुंचे जिलाधिकारी ने जेल के अंदर समरसेबुल लगाने का दिया निर्देश

मुंगेर ा: गरमी आते ही मुंगेर मंडल कारा में जल संकट गहराने लगा है. बंदी दरबार में बुधवार को पहुंचे जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह के समक्ष कैदियों ने पानी की समस्या रखी. जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने अविलंब मंडल कारा के अंदर समरसेबुल लगाने का आदेश संबंधित अधिकारी को दिया.
11 चापाकल के भरोसे 606 कैदी
मुंगेर मंडल कारा के अंदर पानी की समस्या विकराल है. मंडल कारा में 582 पुरुष एवं 32 महिला बंदी को रखने की क्षमता है. वर्तमान समय में मंडल कारा में 606 कैदी बंद है. जिसमें 18 महिला बंदी शामिल हैं. सैकड़ों की संख्या में बंद कैदियों के लिए जो पानी की व्यवस्था की गयी है. वह पर्याप्त नहीं है. जेल के अंदर एक भी समरसेबुल नहीं लगा हुआ है.
11 चापाकल है जिसके भरोसे कैदी अपनी प्यास बुझाते है और शौच व स्नान करने के लिए इसी चापाकल पर आश्रित है. पानी के लिए सुबह और शाम में मारा-मारी होने लगती है. लाइन में लग कर शौच के लिए पानी भरने एवं स्नान करने के समय पानी के लिए एक दूसरे को पछाड़ने में कैदी लगे रहते हैं. जबकि दबंग कैदियों का पानी पर पहले से कब्जा रहता है.
जिलाधिकारी के बंदी दरबार में उठा मामला : जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह बुधवार को जेल में बंदी दरवार लगाया. कैदियों ने जेल में हो रही परेशानियों को उनके समक्ष रखा और जेल प्रशासन की व्यवस्था सुनायी. जिलाधिकारी ने अधिकांश कैदियों से मिली पानी की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारी को जेल के अंदर समरसेबल लगाने का निर्देश दिया. जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे रामानंदन सिंह एवं उसके पांच भाइयों को भागलपुर सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन