मुंगेर में दो अवैध मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन

Updated at :06 Dec 2016 10:40 PM
विज्ञापन
मुंगेर में दो अवैध मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरदह गांव में छापेमारी कर दो अवैध मिनीगन फैक्टरी का आज उद्भेदन किया गया. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि मुफस्सिल बरदह गांव निवासी मो. शाहबाज और मो. जियाउद्दीन के घर अवैध हथियार बनाये जाने की गुप्त सूचना पर की गयी. इस कार्रवाई के […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरदह गांव में छापेमारी कर दो अवैध मिनीगन फैक्टरी का आज उद्भेदन किया गया. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि मुफस्सिल बरदह गांव निवासी मो. शाहबाज और मो. जियाउद्दीन के घर अवैध हथियार बनाये जाने की गुप्त सूचना पर की गयी. इस कार्रवाई के दौरान इन अवैध मिनीगन फैक्टरी से दो पिस्तौल, तीन बैरल तथा हथियार बनाने के अन्य उपकरण और मशीन जब्त किये गये.

उन्होंने बताया कि छापेमारी की भनक मिलने पर छापेमारी स्थल से फरार हो गये. फैक्टरी संचालक और वहां काम करने वाले कारीगरों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन