आनलाइन दवा कारोबार का काला बिल्ला लगा कर विरोध दर्ज करा रहे दवा दुकानदार
Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 17 May 2026 6:27 PM
20 मई को बंद रहेंगी जिले की 900 दवा दुकानें
20 मई को बंद रहेंगी जिले की 900 दवा दुकानें मुंगेर . ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है. यह बंदी 19 मई की रात 12 बजे से शुरू होकर 20 मई की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी. जबकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले भर के थोक व खुदरा दवा कारोबार काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे है. मुंगेर जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव अभिषेक बॉबी ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री, ई-फार्मेसी और कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट के विरोध में यह कदम उठाया गया है. उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय दवा व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं और छोटे दुकानदारों के सामने संकट खड़ा हो गया है. उन्हांने चिंता जताते हुए कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बिना पर्याप्त जांच और डॉक्टर की सलाह के दवाओं की आपूर्ति हो रही है, जिससे गलत दवा के सेवन और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे बढ़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की बिक्री पर रोक लगाना जरूरी है. उन्होंने बताया कि शनिवार को एसोसिएशन की बैठक हुई थी और सभी दुकानदारों से आह्वान किया गया कि वे 16 मई से काला बिल्ला कर अपने-अपने दुकान पर काम संपादित करेंगे. दवा दुकानदार 16 मई से काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. इस दौरान सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकान खोलकर प्रतीकात्मक विरोध कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिले में 900 थोक व खुदरा दवा कारोबारी है. सभी 19 मई की रात 12 बजे से 20 मई की रात 12 बजे तक बंद रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










