शांतिपूर्ण वातावरण में निकालें जुलूस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2016 1:33 AM
विज्ञापन
काली पूजा. प्रतिमा विसर्जन में रूट का करें पालन काली पूजा को लेकर रविवार को सदर प्रखंड के शीतलपुर व हसनपुर, संग्रामपुर प्रखंड के बढौनिया, बरियारपुर एवं असरगंज में अलग-अलग शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें काली पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण मनाने का निर्णय लिया गया. मुंगेर : शांति समिति की बैठक […]
विज्ञापन
काली पूजा. प्रतिमा विसर्जन में रूट का करें पालन
काली पूजा को लेकर रविवार को सदर प्रखंड के शीतलपुर व हसनपुर, संग्रामपुर प्रखंड के बढौनिया, बरियारपुर एवं असरगंज में अलग-अलग शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें काली पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण मनाने का निर्णय लिया गया.
मुंगेर : शांति समिति की बैठक में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान सभी लोग शांतिपूर्ण मां की प्रतिमा को निर्धारित समय व रूट का पालन करते हुए विसर्जित करेंगे.
मुंगेर सदर प्रखंड के हसनपुर काली पूजा को लेकर दुर्गा स्थान शीतलपुर एवं हसनपुर मध्य विद्यालय में अलग-अलग शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता बीडीओ पंकज कुमार ने किया. जबकि संचालन थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा कर रहे थे. बैठक में काली पूजा मेला एवं विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. कुछ लोगों ने मुद्दा उठाया कि काली प्रतिमा को जब महाआरती के लिए सीताकुंड ले जाया जाता है तो उस दौरान प्रशासनिक स्तर पर कुछ चयनित लोगों को ही जाने दिया जाता है.
जिससे एक वर्ग के लोग की भावना आहत होती है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूर्व के नियमानुकूल ही विसर्जन की प्रक्रिया पूरी होगी. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर बिंदेश्वरी यादव, पूजा समिति के गोपाल पंडित, उमेश राम मुख्य रूप से मौजूद थे.
शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी: संग्रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के काली मंदिर बढौनिया के प्रांगण में रविवार को काली पूजा को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेजनारायण विश्वास की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने कहा कि पूजा समिति के सदस्य शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार को मनायें और किसी भी प्रकार की हरकत होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. खासकर शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी.
मेला या विसर्जन में डीजे के प्रयोग पर पूर्ण वर्जित रहेगा. बैठक में कहा गया कि यदि पूजा शांतिपूर्ण संपन्न सफल होगी तो पूजा समिति को सम्मानित किया जायेगा. मौके पर डीसीएलआर पुष्पेश कुमार, सीओ राजाराम केसरी, एसआइ कैलाश राम, हरपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, मुखिया वीर कुंवर सिंह, ओंकार नाथ सिंह, नंद मोहन सिंह, सरपंच त्रिपुरारी सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.
शांति समिति की हुई बैठक
बैठक में उपस्थित पूजा समिति के सदस्य व ग्रामीण.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










