डायन के आरोप में पिट रही मां को बचाने गये बेटे की पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2016 1:50 AM
विज्ञापन
एक आरोपी को मुफस्सिल थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, बांकी के लए की जा रही छापेमारी महिला ने सुरक्षा की लगायी गुहार मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में डायन के आरोप में महिलाओं पर अत्याचार का मामला लगातार बढ़ रहा है. डायन का आरोप लगा कर हत्या के एक मामले में जहां अबतक सभी आरोपी […]
विज्ञापन
एक आरोपी को मुफस्सिल थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, बांकी के लए की जा रही छापेमारी
महिला ने सुरक्षा की लगायी गुहार
मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में डायन के आरोप में महिलाओं पर अत्याचार का मामला लगातार बढ़ रहा है. डायन का आरोप लगा कर हत्या के एक मामले में जहां अबतक सभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. वहीं दूसरी और रामगढ़ नौवागढ़ी में डायन के आरोप में पिट रही मां को बचाने गये बेटे की भी बुरी तरह पिटाई की गयी.
इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामगढ़ नौवागढ़ी निवासी जीतेंद्र सिंह की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि उसके पड़ोसी चंद्रशेखर सिंह उर्फ टुल्लू, शिवनंदन सिंह, योगेंद्र सिंह, विजय सिंह दिन-रात मुझे डायन कह कर गाली-गलौज करते है.
20 अक्तूबर को भी ये लोग घर में घुस आये और मेरा बाल पकड़ कर घर से बाहर घसीट कर लाया. ये लोग यह कहते हुए मुझे लात-घुसे से मारने लगा कि मेरे भाई को खा गयी हो. मुझे बचाने आये मेरे पति एवं बेटा पीयूष कुमार को भी बेरहमी से पिटाई की.
मेरे बेटे के िसर में चोट के कारण खून जमा हो गया है. पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन देकर इन लोगों से जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने कहा कि महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के एक आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










