पांच दिनों में जदयू नेता सहित तीन से मांगी रंगदारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2016 4:58 AM
मुंगेर : जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने का सिलसिला बढ़ गया है. पिछले पांच दिनों में अपराधियों ने जदयू नेता, शिक्षक सहित तीन लोगों से रंगदारी मांगी है. इसके कारण व्यवसायी व नौकरी पेशा करने वाले लोगों में दहशत है, जबकि रंगदारी के मामले में अबतक गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस […]
मुंगेर : जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने का सिलसिला बढ़ गया है. पिछले पांच दिनों में अपराधियों ने जदयू नेता, शिक्षक सहित तीन लोगों से रंगदारी मांगी है. इसके कारण व्यवसायी व नौकरी पेशा करने वाले लोगों में दहशत है, जबकि रंगदारी के मामले में अबतक गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस सकते में है. बरियारपुर एवं हवेली खड़गपुर पहले से ही रंगदारों के आतंक से परेशान रहा है. रंगदारी नहीं मिलने पर अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े हत्या करना, बम फेंकना व अपहरण करना आम बात हो गयी थी.
लेकिन पुलिस द्वारा जब रंगदारों के खिलाफ कार्रवाई की गयी तो बरियारपुर का जुगवा, खड़गपुर का रंजन बिंद जैसे अपराधी भाग खड़े हुए थे. दर्जन भर रंगदारी मांगने वाले अपराधी जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया, लेकिन एक बार फिर क्षेत्र में रंगदारी का डिमांड किया जाने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










