मौत के विरोध में परिजनों ने किया एनएच 80 जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2016 6:22 AM
बरियारपुर : बरियारपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग एनएच 80 पर नयाछावनी के समीप रविवार को बोलेरो वाहन के धक्के से एक 50 वर्षीय सोनेलाल यादव की मौत हो गयी. जिससे आक्रोशित परिजनों ने एनएच एनएच 80 को घंटों जाम कर दिया. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना पर पहुंचे […]
बरियारपुर : बरियारपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग एनएच 80 पर नयाछावनी के समीप रविवार को बोलेरो वाहन के धक्के से एक 50 वर्षीय सोनेलाल यादव की मौत हो गयी. जिससे आक्रोशित परिजनों ने एनएच एनएच 80 को घंटों जाम कर दिया. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ व थाना पुलिस ने समझा बुझा कर जाम को हटाया. बताया जाता है कि बरियारपुर नयाछावनी निवासी सोनेलाल यादव शनिवार की देर शाम साइकिल से घर जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो वाहन ने उसे धक्का मार दिया.
जिससे उसकी मौत हो गयी. मौत से आक्रोशित परिजनों ने रविवार की सुबह बरियारपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सबसे ज्यादा परेशानी कांवरिया श्रद्धालुओं को हुई. जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ मुकुल कुमार झा परिजनों को समझाया और पारिवारिक लाभ योजना के तहत 10 हजार रुपये प्रदान किया. तब जाकर जाम हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










