बाढ़ प्रभावितों को मिले सहायता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2016 5:49 AM

विज्ञापन

मुंगेर : राजद के पूर्व प्रदेश सचिव सुबोध कुमार तांती के नेतृत्व में महागंठबंधन के ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया़ इसमें कुतलुपुर, जाफरनगर, हेमजापुर, मय, लगमा, पड़हम, सिंघिया व कल्याण टोला के ग्रामीण काफी प्रभावित पाये गये़ प्रतिनिधि मंडल ने बाढ़ प्रभावित लोगों प्रशासनिक सहायता के लिए […]

विज्ञापन

मुंगेर : राजद के पूर्व प्रदेश सचिव सुबोध कुमार तांती के नेतृत्व में महागंठबंधन के ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया़ इसमें कुतलुपुर, जाफरनगर, हेमजापुर, मय, लगमा, पड़हम, सिंघिया व कल्याण टोला के ग्रामीण काफी प्रभावित पाये गये़ प्रतिनिधि मंडल ने बाढ़ प्रभावित लोगों प्रशासनिक सहायता के लिए जिलाधिकारी को पांच सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपा है़

इसमें मांग की गयी है कि बाढ़ प्रभावित विस्थापित लोगों को तत्काल सरकारी भवनों में रख कर खाने-पीने तथा पशुचारा की व्यवस्था की जाये़ बाढ़ से क्षतिग्रस्त होने वाले भवनों व मकानों के बचाव के लिए अतिशीघ्र कार्य आरंभ किया जाये़ क्षतिग्रस्त आवासों व फसलों का मुआवजा दिया जाये़ मौके पर जफर अहमद, दिनेश कुमार यादव, शिशिर कुमार लालू व आदर्श कुमार राजा सहित महागंठबंधन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन