लूटी गयी कार बरामद, एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2016 5:49 AM
मुंगेर : मारुती 800 डब्लूबी02 पी-5696 को हथियार के बल पर लूटे जाने के मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर लिया है. पुलिस ने वाहन को लखीसराय जिले के मैदनी चौकी से बरामद किया. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि नया रामनगर थाना पुलिस ने इस मामले में अंजय कुमार नामक युवक को गिरफ्तार […]
मुंगेर : मारुती 800 डब्लूबी02 पी-5696 को हथियार के बल पर लूटे जाने के मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर लिया है. पुलिस ने वाहन को लखीसराय जिले के मैदनी चौकी से बरामद किया. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि नया रामनगर थाना पुलिस ने इस मामले में अंजय कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है.
विदित हो कि गुरुवार की मध्य रात जमालपुर रेलवे स्टेशन के निकट से अपराधियों के एक समूह ने छोटी केशोपुर जमालपुर निवासी नागेश्वर पासवान के मारुती चालक पुत्र विक्रम कुमार उर्फ भोकना को भाड़ा पर वाहन ले जाने के लिए तैयार किया था और हथियार के बल पर नया रामनगर थाना क्षेत्र के चंदनपुरा मोड़ के निकट उसे बांध कर खेत में फेंक दिया. इसके बाद सभी वाहन लेकर फरार हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










