खुशखबरी . नगर विकास व आवास विभाग ने निगम राशि किया आवंटित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2016 3:52 AM
विज्ञापन
विकास के लिए मिला 8.81 करोड़ नगर विकास व आवास विभाग ने निगम को 14वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 8 करोड़ 81 लाख 73 हजार 207 रुपये आवंटित किया है. इसके तहत मुख्य शहरी पेयजल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री शहरी नाली-गली पक्कीकरण निश्चय योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आवास व अमरत […]
विज्ञापन
विकास के लिए मिला 8.81 करोड़
नगर विकास व आवास विभाग ने निगम को 14वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 8 करोड़ 81 लाख 73 हजार 207 रुपये आवंटित किया है. इसके तहत मुख्य शहरी पेयजल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री शहरी नाली-गली पक्कीकरण निश्चय योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आवास व अमरत योजना का कार्यान्वयन किया जायेगा.
मुंगेर : मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना की कार्ययोजना 30 अप्रैल 2016 तक हर हाल में तैयार कर लिया जाना है. ताकि बिहार राज्य जल पर्षद द्वारा पेयजल के सुदृढ़ीकरण के लिए योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा सके. इस योजना में उपलब्ध राशि से नगर निकाय के अनाच्छादित वार्डों में योजनाओं का कार्यान्वयन करना है
. इसके साथ ही मुख्यमंत्री शहरी नाली-गली पक्कीकरण निश्चय योजना का भी कार्ययोजना 30 अप्रैल तक समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही यह चेतावनी भी दी गयी है कि जो ससमय योजना का प्रारूप समर्पित नहीं करेंगे उन्हें इससे वंचित होना पड़ेगा.
हर घर सुनिश्चित हो शौचालय.
वर्ष 2015-16 एवं 2016-17 के लक्ष्य के अनुरूप हर घर शौचालय उपलब्ध कराना विभाग का लक्ष्य है. लाभुकों को शिविर के माध्यम से कार्यादेश एवं राशि विमुक्त करते हुए शौचालय बनाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही नगर निगम को शत-प्रतिशत घरों में शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही ठोस कचरा प्रबंधन के लिए स्वच्छता अनुदान की राशि 100 रुपये प्रतिमाह प्रति परिवार की दर से आवंटित की जायेगी.
इसी माह जलापूर्ति व पार्क की निविदा . अमरत योजना के तहत 2015 में स्वीकृत हुए जलापूर्ति एवं पार्क निर्माण की योजना का अप्रैल माह में ही निविदा निकाली जायेगी. इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 का सर्विस लेवल इंप्रूवमेंट प्लान (एसएलआइपी) नगर निगम 25 अप्रैल तक सुपूर्द करेगी. साथ ही सबके लिए आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास को दिसंबर 2016 तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाना है.
कहते हैं नगर आयुक्त . नगर आयुक्त दिनेश दयाल लाल ने कहा कि शौचालय नगर निगम द्वारा ही स्वीकृत किया जाना है. अमरत योजना का भी डीपीआर भेजा गया है और शेष योजना का मूल्यांकन कर डीपीआर तैयार किया जा रहा है. जिसे शीघ्र ही विभाग को भेज दिया जायेगा.
हाई मास्ट लाइट की निविदा रद्द
मुंगेर : मुंगेर शहरी क्षेत्र में लगने वाले तीन हाई मास्ट लाइट की निविदा को नगर विकास एवं आवास विभाग ने रद्द कर दिया है. विदित हो कि मुख्यमंत्री नगर विकास योजना अंतर्गत निगम क्षेत्र के तीन स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाया जाना था. शहर के गांधी चौक, मनसरी तल्ले तीन बटिया एवं शीतला मंदिर चौराहा के समीप हाई मास्ट लाइट लगाया जाना था.
लेकिन इस निविदा को नगर विकास एवं आवास विभाग ने समीक्षा के दौरान रद्द कर दिया. जिसके कारण इन तीनों स्थान पर वर्तमान में हाई मास्ट लाइट नहीं लगाया जायेगा.
अब चुभने लगी धूप
मुंगेर : इस बार अप्रैल का महीना आरंभ होते ही जहां चिलचिलाती धूप एवं गरमी से लोग परेशान हैं. वहीं दिन प्रतिदिन सूर्य की किरणें तीखी होती जा रही है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही और मौसम के बदलाव से लोगों का मूड भी बदल रहा है. चिपचिपाती व चुभने वाली गरमी से लोग खासे परेशान होने लगे हैं. साथ ही सूर्य के तेज किरणों के कारण स्कीन प्रॉब्लम भी हो रही. जिसके तहत शरीर में जगह-जगह फोड़े व जलने जैसी स्थिति उत्पन्न होती जा रही है.
लगातार तेज धूप व झुलसा देने वाली हवा के कारण लोग दिन में कड़ी धूप में खुली जगहों पर जाने से बच रहे हैं. अब जिसे बाहर निकला जरूरी है, वे अपने घरों से निकले वक्त काफी सावधानियां भी बरत रहे. साफ तौर पर कहा जा सकता है कि मौसम के बदलते ही लोगों के रहन-सहन के तरीके भी बदलने लगे हैं. लोग सूर्य की तीखी किरणों एवं गरमी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे. गरमी आते ही लोग अपने त्वचा पर विशेष ध्यान देने लगते हैं.
खास कर मौसम के हिसाब से कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करते हैं. इस बार तेज धूप व गर्म पछुआ हवा के कारण त्वचा से संबंधित बीमारी अधिक हो रही. लोगों का स्कीन जल रहा है. जबकि फोड़े-फंसी की भी शिकायत बढ़ी है. वैसे कुछ जानकार लोग लोशन के अलावे सन पैक, गुलाब जल, मुलतानी मिट्टी जैसी चीजों को लोग अपने चेहरे पर लगा कर गरमी के तपिश को कम करने में लगे हैं. गरमी के बढ़ते ही अब धूप- चश्मे का भी क्रेज बढ़ने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










