गंगा पुल . झंडी की पेच में 12 दिनों तक फंसा था मुंगेर-बेगूसराय-खगड़िया रेल परिचालन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2016 5:24 AM

विज्ञापन

आज विधिवत प्रारंभ होगी ट्रेन सेवा 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्षों के इंतजार के बाद मुंगेर में गंगा नदी पर बने रेल सह सड़क पुल का उद्घाटन तो कर दिया. लेकिन, पैसेंजर ट्रेन को झंडी दिखाने की पेच में इस पुल से रेल यात्रा के लिए लगभग एक माह का लंबा इंतजार […]

विज्ञापन

आज विधिवत प्रारंभ होगी ट्रेन सेवा

12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्षों के इंतजार के बाद मुंगेर में गंगा नदी पर बने रेल सह सड़क पुल का उद्घाटन तो कर दिया. लेकिन, पैसेंजर ट्रेन को झंडी दिखाने की पेच में इस पुल से रेल यात्रा के लिए लगभग एक माह का लंबा इंतजार लोगों को करना पड़ा. सोमवार को विधिवत पूर्व मध्य रेलवे के बेगूसराय रेलवे स्टेशन से रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर इस रेल पुल से यात्री ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ करेंगे.
ट्रेनों का नियमित परिचालन मंगलवार 12 अप्रैल से प्रारंभ होगा. जिस ट्रेन की रैक को माननीय मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखा कर यात्री सेवा का शुभारंभ किया जायेगा, वह ट्रेन की रैक भी वापस पूर्व मध्य रेलवे को चली जायेगी और जमालपुर-मुंगेर के बीच वर्तमान में चल रहे डेमू ट्रेन ही बेगूसराय व खगडि़या का सफर तय करेगी.
मुंगेर : गंगा नदी पर मुंगेर में बना रेल सह सड़क पुल मुंगेर शहरी क्षेत्र से प्रारंभ होता है और इस पुल को मुंगेर रेल सह सड़क पुल के नाम से ही जाना जाता है. यहां तक कि वर्ष 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा लाल दरवाजा गंगा तट पर ही रिमोट से पुल का आधारशिला भी रखा था. तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार व बाद में रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद भी मुंगेर से ही पुल निर्माण कार्य को प्रारंभ भी किया. लेकिन जब पुल बन कर तैयार हुआ और उद्घाटन की बारी आयी तो मुंगेर पूरी तरह उपेक्षित हो गया और बेगूसराय क्षेत्र में ही सभी कार्यक्रम होने लगे.
12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब हाजीपुर से पुल का लोकार्पण कर रहे थे तो बेगूसराय के सांसद भोला सिंह साहबपुरकमाल में मालगाड़ी को हरी झंडी दिखा कर मुंगेर पुल पर रेल सेवा का शुभारंभ किया. अब पुन: यात्री ट्रेन का परिचालन भी जमालपुर व मुंगेर के बजाय बेगूसराय से ही किया जा रहा है. मुंगेर के लोग इससे काफी मायूस हैं. यहां तक कि पुल निर्माण के लिए आंदोलन करने वाले मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल भी इस परिपार्टी से मर्माहत हैं. वे सिर्फ इतना कहते हैं कि जिनकी सरकार है वे जो करें.
रेल राज्यमंत्री पैसेंजर ट्रेन को दिखायेंगे हरी झंडी
समन्वय का दिखा अभाव
एक माह के दौरान मुंगेर गंगा रेल पुल से परिचालन को लेकर जिस प्रकार पूर्व रेलवे व पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों का रवैया रहा उससे यह स्पष्ट झलकने लगा कि दोनों रेल के अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय का अभाव है. पूर्व रेलवे के मालदह मंडल के रेल प्रबंधक राजेश अरगल ने 31 मार्च को जमालपुर से मुंगेर होते हुए बेगूसराय डेमू ट्रेन के परिचालन की बात कही थी. ट्रेन चली थी. लेकिन पूर्व मध्य रेलवे के पेच में उसकी सीमा मुंगेर तक ही सिमट गयी. बाद में पूर्व मध्य रेलवे के इसी अधिकारी ने जहां पुल के अधिभार तय नहीं होने की बात कही तो किसी ने सबदलपुर स्टेशन में तकनीकी वर्क पूरा नहीं होने को परिचालन में बाधा बताया.
31 मार्च को ही प्रारंभ होनी थी यात्री रेल सेवा
जमालपुर से मुंगेर गंगा ब्रिज होते हुए बेगूसराय व खगडि़या तक रेल सेवा का विधिवत शुभारंभ 31 मार्च को ही होना था. 30 मार्च की रात रेलवे के सरवर में मुंगेर होते हुए खगडि़या व बेगूसराय के सभी स्टेशनों का दूरी व भाड़ा फीड कर दिया गया और 31 मार्च की तड़के बड़ी संख्या में लोगों ने पहली रेल से यात्रा को लेकर जमालपुर रेलवे स्टेशन में लगे वेंडिंग टिकट मशीन से बेगूसराय व साहबपुर कमाल के लिए टिकट भी कटा लिया था.
उस दिन भी यह तय था कि जमालपुर रेलवे स्टेशन से खाली ट्रेन मुंगेर होते हुए बेगूसराय जायेगी और वहीं से विधिवत ट्रेन का उद्घाटन होगा. जब खाली ट्रेन पर चढ़ने के लिए लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया और रेल पटरी पर बैठ कर ट्रेन को नहीं जाने दिया तो आनन-फानन में उस ट्रेन को रद्द कर दिया गया. इतना ही नहीं पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बाद में उस ट्रेन को अपने क्षेत्र में लेने से इनकार कर दिया और बेगूसराय व खगडि़या तक चलने वाली डेमू ट्रेन मुंगेर व जमालपुर के बीच ही चलने लगी.
12 मार्च को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालगाड़ी परिचालन कर रेल पुल का किया था शुभारंभ
पैसेंजर ट्रेन को हरी झंड़ी नहीं दिखाने के कारण शुरू नहीं हो पाया था
रेल परिचलान
मुंगेर में गंगा पुल होने का बावजूद उद्घाटन बेगूसराय से होगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन