मुखिया चुनाव को लेकर बिगड़ने लगा माहौल, बरियारपुरन के करहरिया में चली गोली

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : पंचायत चुनाव को लेकर गांव-गांव में माहौल बिगड़ने लगा. बरियारपुर प्रखंड के करहरिया पश्चिम पंचायत में मुखिया एवं गांव के ही एक व्यक्ति के बीच मारपीट व गोलीबारी की घटना घटी. दोनों ओर से बरियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. लेकिन गांव में अब भी तनाव व्याप्त है. करहरिया पश्चिमी पंचायत […]

विज्ञापन

मुंगेर : पंचायत चुनाव को लेकर गांव-गांव में माहौल बिगड़ने लगा. बरियारपुर प्रखंड के करहरिया पश्चिम पंचायत में मुखिया एवं गांव के ही एक व्यक्ति के बीच मारपीट व गोलीबारी की घटना घटी. दोनों ओर से बरियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. लेकिन गांव में अब भी तनाव व्याप्त है. करहरिया पश्चिमी पंचायत के मुखिया अशोक मंडल ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन देकर बंगाली टोला के विजय मंडल, भादो मंडल एवं सुनील मंडल को गिरफ्तार करने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि मंगलवार की रात सात बजे विजय मंडल एवं उसके भाई बंगाली टोला स्थित उसके घर पर हथियार के साथ आये और गाली-गलौज करने लगे. उन लोगों ने जान मारने की नियत से फायरिंग की. हमलोग पुरा परिवार घर में बंद हो गये. विजय मंडल एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट कर जेल से निकला है. उन्होंने कहा कि ये लोग सरकारी योजना के कार्य कराने में 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की थी. नहीं देने पर गोलीबारी की. मेरी पत्नी के गले से सोना का चैन भी छिन लिया और मेरे बेटे धनंजय कुमार के साथ मारपीट की.

थाना में आवेदन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब भी वे लोग धमकी दे रहे हैं. इधर विजय मंडल ने भी बरियारपुर थाना में आवेदन देकर मुखिया अशोक मंडल, उसका पुत्र धनंजय सहित तीन को आरोपित किया. उसने कहा कि इन लोगों ने घर पर चढ़ कर मेरे साथ मारपीट किया और गोलीबारी की.

क्यों घटी घटना : करहरिया बंगाली टोला का मुखिया अशोक मंडल है. विजय मंडल भी उसी गांव का रहने वाला है. इस बार विजय मंडल अपने सहयोगी को अशोक मंडल के खिलाफ मुखिया चुनाव में खड़ा करना चाहता है. इस बात को लेकर मुखिया पुत्र धनंजय एवं विजय मंडल के बीच कहा सुनी और मारपीट हुई.
कहते हैं थानाध्यक्ष : बरियारपुर थानाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बंगाली टोला पहुंची. दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन