तीसरे दिन 21 परीक्षार्थी निष्कासित

Updated:
विज्ञापन

मैट्रिक परीक्षा. दूसरे के बदले परीक्षा देते 10 मुन्नाभाई धराये मैट्रिक परीक्षा में प्रशासनिक स्तर से की जा रही कड़ाई का असर प्रतिदिन देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में सोमवार को कुल 21 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया व 10 मुन्ना भाई धराये. मुंगेर : मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन जिले भर में […]

विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा. दूसरे के बदले परीक्षा देते 10 मुन्नाभाई धराये
मैट्रिक परीक्षा में प्रशासनिक स्तर से की जा रही कड़ाई का असर प्रतिदिन देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में सोमवार को कुल 21 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया व 10 मुन्ना भाई धराये.
मुंगेर : मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन जिले भर में कुल 21 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया व 10 मुन्ना भाई धराये. सोमवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली गयी. प्रथम पाली में कुल 12,977 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 378 अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में 12,867 उपस्थित एवं 502 अनुपस्थित थे.
प्रतिदिन दिख रहे नये चेहरे: मैट्रिक परीक्षा में बढ़ते प्रशासनिक दबिश के कारण कई फर्जी परीक्षार्थी जहां मैदान छोड़ने को विवश हो गये. वहीं कईयों के हौसले पस्त होते देख दलाल दूसरे स्कॉलर को परीक्षा केंद्र पर भेज रहे हैं. सोमवार को विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में क्रमांक संख्या- 1600434 दीपक कुमार के बदले धरहरा निवासी शंकर मंडल का पुत्र सुजीत कुमार परीक्षा देने पहुंचा. उसने केंद्राधीक्षक देवेंद्र कुमार झा से अपना कमरा पूछा. इस बात को लेकर केंद्राधीक्षक को उस पर शक हो गया कि यदि यह पहले दो दिन परीक्षा दिये रहता तो उसे अपने कमरे की जानकारी रहती.
जब केंद्राधीक्षक ने उससे सच-सच बताने को कहा तो उसने बताया कि दो दिन उनके भाई ने परीक्षा दी थी. किंतु परीक्षा में बढ़ते दबिश के कारण वह खुद से परीक्षा देने आ गया. हालांकि बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि पहले जो स्कॉलर परीक्षा में बैठा था वह भय के कारण सोमवार को नहीं आया. जिसके कारण उसे परीक्षा देने आना पड़ा.
21 नकलची निष्कासित
परीक्षा केंद्र निष्कासित
विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज मुंगेर 6
आरएसके उवि हवेली खड़गपुर 5
महावीर चौधरी उवि शांतिनगर तारापुर 3
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन