रेलकर्मी के घर से चोरों ने की लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

रेलकर्मी के घर से चोरों ने की लाखों की चोरी फोटो संख्या : 19 फोटो कैप्सन : घर में बिखड़ा समान प्रतिनिधि : जमालपुरजमालपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने एक रेलकर्मी के घर चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी है. गुरुवार की रात्रि थाना क्षेत्र के मोहनपुर वलीपुर क्षेत्र निवासी एक […]

विज्ञापन

रेलकर्मी के घर से चोरों ने की लाखों की चोरी फोटो संख्या : 19 फोटो कैप्सन : घर में बिखड़ा समान प्रतिनिधि : जमालपुरजमालपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने एक रेलकर्मी के घर चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी है. गुरुवार की रात्रि थाना क्षेत्र के मोहनपुर वलीपुर क्षेत्र निवासी एक रेलकर्मी के घर अज्ञात चोरों ने उस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया जब रेलकर्मी अपनी पत्नी का इलाज कराने मुंबई में था. प्राप्त समाचार के अनुसार जमालपुर रेल इंजन कारखाना के डीजल शॉप में कार्यरत रेलकर्मी राम किशोर सिंह अपनी पत्नी बॉबी देवी के इलाज कराने के लिए पिछले दिनों मुंबई गया हुआ है. वह मूल रूप से टेटिया बंबर थाना के गौरवडीह मुहल्ले का निवासी है. इस बीच उसके मकान में ताला लटका हुआ था. इस बीच अज्ञात चोर ने उसके मकान के बाहर के ग्रील तथा एक दरवाजा का ताला तोड़ कर मकान में प्रवेश गया. वहां दो कमरे में रखे तीन गोदरेज का ताला खोल कर उसमें रखे हीरा एवं सोना के कीमती जेवरात की चोरी कर ली. रेलकर्मी के मकान के बगल में ही उसका एक रिश्तेदार भी रहता है. शुक्रवार की प्रात: उसके रिश्तेदारों को रेलकर्मी के घर के निकट कुछ लोगों की भीड़ देख कर मामले की जानकारी मिली. जिन्होंने उसके अन्य रिश्तेदारों व पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी. थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लगता है. चोर ने दो कमरे तथा गोदरेज का ताला खोल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इससे प्रतीत होता है कि चोर को मकान की पूरी अंदरूनी जानकारी थी. उन्होंने बताया कि रेलकर्मी शनिवार को मुंबई से जमालपुर के लिए लौटेगा. जिसके वापस यहां आने के बाद ही जानकारी मिल पायेगी कि कितने की चोरी हुई है. इस संबंध में उसके रिश्तेदार बब्बन सिंह की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन