लगान क्रिकेट क्लब व जूनियर पहाड़पुर विजयी

Updated:
विज्ञापन

लगान क्रिकेट क्लब व जूनियर पहाड़पुर विजयी फोटो संख्या : 16 फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि : हवेली खड़गुपर आरएसके उच्च विद्यालय एवं बागेश्वरी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में लगान क्रिकेट क्लब खड़गपुर एवं जूनियर पहाड़पुर विजयी रहे. खेल देखने के लिए दोनों मैदानों में दर्शकों की भीड़ लगी रही. नगर के आरएसके […]

विज्ञापन

लगान क्रिकेट क्लब व जूनियर पहाड़पुर विजयी फोटो संख्या : 16 फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि : हवेली खड़गुपर आरएसके उच्च विद्यालय एवं बागेश्वरी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में लगान क्रिकेट क्लब खड़गपुर एवं जूनियर पहाड़पुर विजयी रहे. खेल देखने के लिए दोनों मैदानों में दर्शकों की भीड़ लगी रही. नगर के आरएसके उच्च विद्यालय के मैदान में खेले जा रहे खड़गपुर प्रीमियर लीग का दूसरा मैच शुक्रवार को खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरा की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाये. टीम की ओर से मो. रेहान ने 42, करम ने 30, नसीब ने 26 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी लगान क्रिकेट क्लब खड़गपुर ने 3 विकेट के नुकसान पर निर्धारित रन बना लिया. टीम की ओर से राजा ने 77, सूरज ने 33 रन बनाये. इस तरह यह टीम 7 विकेट से मैच जीत लिया. अंपायर की भूमिका में रोहित व मो. इरफान शामिल थे. इधर प्रखंड के टीसीसी बागेश्वरी के तत्वावधान में जय मां दुर्गा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट लीग मैच में शुक्रवार को जूनियर एलसीसी पहाड़पुर ने आर्य क्विज पॉपुलर चांदपुर को 9 रन से हरा कर दूसरे राउंड में प्रवेश पा लिया. पहाड़पुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी चांदपुर की टीम 14.4 ओवर में ही 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए पहाड़पुर के गौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. निर्णायक की भूमिका में सुधीर व अनुज शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन