भूकंप सुरक्षा सप्ताह : सड़क से लेकर सरकारी कार्यालय तक चलेगा अभियान

Updated:
विज्ञापन

भूकंप सुरक्षा सप्ताह : सड़क से लेकर सरकारी कार्यालय तक चलेगा अभियान 15 से 21 जनवरी तक मनेगा भूकंप सुरक्षा सप्ताह फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह प्रतिनिधि , मुंगेर भूकंप सुरक्षा सप्ताह की सफलता को लेकर जिला आपदा प्रबंधन की बैठक बुधवार को समाहरणालय के सभा […]

विज्ञापन

भूकंप सुरक्षा सप्ताह : सड़क से लेकर सरकारी कार्यालय तक चलेगा अभियान 15 से 21 जनवरी तक मनेगा भूकंप सुरक्षा सप्ताह फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह प्रतिनिधि , मुंगेर भूकंप सुरक्षा सप्ताह की सफलता को लेकर जिला आपदा प्रबंधन की बैठक बुधवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने की. बैठक में आपदा नहीं हो भारी यदि पूरी हो तैयारी पर गहन विचार विमर्श किया गया. साथ ही सड़क से लेकर सरकारी कार्यालय तक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये. बैठक में पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा, एडीएम ईश्वरचंद्र शर्मा मुख्य रुप से मौजूद थे. जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुंगेर भूकंप के चौथे जोन में हैं. जिसे अधिक क्षति होने की संभावना बनी रहती है. पूर्व में भूकंप आये थे. जिसमें मुंगेर ने बहुत कुछ खोया. अगर इससे बचना है तो लोगों को इसके प्रति जागरूक बनना होगा और दूसरों को भी जागरूक करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के तहत इस बार सड़क से लेकर सरकारी कार्यालयों में मॉक ड्रील कर लोगों को जागरूक किया जायेगा. ताकि अधिक से अधिक लोग भूकंप के समय क्या करे और क्या नहीं करें के प्रति जागरूक हो सके. जागरूकता को लेकर बने कार्यक्रम बैठक में भूकंप के प्रति जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रम तय किये गये. 15 से 21 तक चलने वाले भूकंप सुरक्षा सप्ताह के तहत 15 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जायेगी. जबकि विजय चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा. 16 से 18 जनवरी तक पुलिस लाइन शास्त्रीनगर में मॉक ड्रील कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. 20 जनवरी को सदर अस्पताल एवं 17 व 18 जनवरी को हवेली खड़गपुर जमालपुर में मॉक ड्रील कार्यक्रम आयोजित होगी. इसके अलावे विद्यालय, कॉलेज स्तर पर निबंध व अन्य तरह की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. भूकंप के दौरान क्या करें * घरेलू समान जैसे अलमारी, बुक केश, आइना को दीवारों में चेन से जोड़ कर रखे* भवन निर्माण प्रशिक्षित अभियंता की सलाह से करायें * भूकंप आने से पहले कोई चेतावनी नहीं देता, इसलिए बचाव के सुझाव पर अमल करें* पानी की बोतल, टॉर्च, बैटरी से चलने वाला रेडियो, सूखा भोज्य पदार्थ, दवाईया अपने साथ रखें * मकान भूकंप रोधी बनाये* भूकंप के दौरान मजबूत चौकी या पलंग के नीचे, दरवाजे के बीचों बीच या कोने में खड़े हों* भूकंप के दौरान वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दी. क्या न करें * घबराहट में इधर-उधर न भागें* भूकंप के दौरान दरवाजे के रास्ते में खड़ा न हो* खाना पकाने की गैस तथा बिजली से चलने वाले उपकरणों का प्रयोग न करें* क्षतिग्रस्त मकानों में प्रवेश न करें* गगनचुंबी इमारत में हो तो लिफ्ट का प्रयोग न करे* भूकंप रूक जाने के तुरंत बाद माचीस, मोमबत्ती, लालटेन न जलाये* सही सूचना का आदान-प्रदान करेंबैठक में ये थे मौजूद बैठक में एनइपी के निदेशक अमजद अली, सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ, वरीय उप समाहर्ता आशीष बरियार,जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा, रेडक्रॉस के सचिव जयकिशोर संतोष सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन